लाइव न्यूज़ :

वीर दास की वेब सीरीज हंसमुख पर विवाद, नेटफ्लिक्स पर प्रसारण रोकने की मांग

By भाषा | Updated: April 27, 2020 13:51 IST

अधिवक्ता आशुतोष दुबे द्वारा दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि वेब सीरीज के एपिसोड नम्बर चार में वकीलों को चोर, बदमाश, गुंडे और बलात्कारी के तौर पर बताया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देइसमें यह भी मांग की गई है कि ‘हंसमुख’, विशेष रूप से वेब सीरीज के एपिसोड चार से ‘‘बयानों और सामग्री को हटाया जाए।एक अधिवक्ता द्वारा दायर वाद को सोमवार को न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा के समक्ष सुनवायी के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

दिल्ली उच्च न्यायालय उस अर्जी पर सुनवायी करेगा जिसमें याचिकाकर्ता ने ऑनलाइन मीडिया-स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को उसकी वेब सीरीज ‘हंसमुख’ को प्रसारित करने से रोकने का अनुरोध किया है। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि इसमें वकीलों की छवि और प्रतिष्ठा कथित रूप से धूमिल की गई है। एक अधिवक्ता द्वारा दायर वाद को सोमवार को न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा के समक्ष सुनवायी के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

अधिवक्ता आशुतोष दुबे द्वारा दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि वेब सीरीज के एपिसोड नम्बर चार में वकीलों को चोर, बदमाश, गुंडे और बलात्कारी के तौर पर बताया गया है। उच्चतम न्यायालय में वकालत करने वाले दुबे ने दावा किया है कि ‘‘बयान (सीरीज में) अत्यधिक अपमानजनक और कानून के पेशे और वकीलों को आम जनता की नज़र में बदनाम करने वाले हैं।’’

वाद में वेब सीरीज के निर्माता, निर्देशक और लेखक को यह निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि वे ‘‘अधिवक्ता समुदाय की छवि को धूमिल करने के लिए बिना शर्त माफी मांगें जिसमें न्यायाधीश भी शामिल हैं क्योंकि वे भी कभी वकील रहे हैं।’’ इसमें यह भी मांग की गई है कि ‘हंसमुख’, विशेष रूप से वेब सीरीज के एपिसोड चार से ‘‘बयानों और सामग्री को हटाया जाए।’’ 

टॅग्स :नेटफ्लिक्सबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!