लाइव न्यूज़ :

'पाताल लोक' से हटी बीजेपी नेता की Photo, अनुष्का पर रासुका लगाने और विराट से तलाक देने की थी मांग

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 29, 2020 07:02 IST

भाजपा नेता नंदकिशोर गुर्जर ने बिना इजाजत अपनी तस्वीर का शो में इस्तेमाल किए जाने पर आपत्ति जताई थी और अनुष्का के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई थी।वेब सीरीज पाताल लोक में उनकी तस्वीर का बिना इजाजत लिए इस्तेमाल करने पर आपत्ति जताई थी

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण आजकल ऑडियंस OTT प्लेटफॉर्म्स पर फिल्म या वेब सीरीज देखकर अपना समय बिता रहे हैं।  अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस में बनी पाताल लोक वेब सीरीज में जबरदस्त क्राइम के साथ बेजोड़ थ्रिलर है

कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण आजकल ऑडियंस OTT प्लेटफॉर्म्स पर फिल्म या वेब सीरीज देखकर अपना समय बिता रहे हैं। हालांकि अभी तक  इस साल कोई ऐसी वेब सीरीज नहीं आई जिसने मिर्ज़ापुर या सेक्रेड गेम्स की तरह तहलका मचा दिया हो। लेकिन अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस में बनी पाताल लोक वेब सीरीज में जबरदस्त क्राइम के साथ बेजोड़ थ्रिलर है जो आपको पूरी तरह से बांधकर रखती है।

फिल्म की कहानी और किरदारों को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। लेकिन अब ये वेब सीरीज विवादों में फंसती नजर आ रही है। अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस की वेब सीरीज 'पाताल लोक' के मेकर्स ने बिना इजाजत भाजपा नेता की तस्वीर इस्तेमाल करने को लेकर बढ़े विवाद के बाद वह तस्वीर बदल दी है। 

भाजपा नेता नंदकिशोर गुर्जर ने बिना इजाजत अपनी तस्वीर का शो में इस्तेमाल किए जाने पर आपत्ति जताई थी और अनुष्का के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई थी।वेब सीरीज पाताल लोक में उनकी तस्वीर का बिना इजाजत लिए इस्तेमाल करने पर आपत्ति जताई थी। हालांकि उनकी तस्वीर को अब हटा लिया गया है

उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडे़कर को लेटर भी लिखा था, जिसमें उन्होंने शो पर बैन लगाने का आग्रह किया था।इस मामले में एफ़आईआर दर्ज़ करवाते हुए उन्होंने सीरीज़ की प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा के ख़िलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाने की मांग की और विराट कोहली से अनुष्का को तलाक देने को भी कहा है।

विराट लें तलाक

विधायक ने इस मामले पर विराट कोहली को सलाह दी है। विधायक का कहना है कि विराट कोहली अनुष्का शर्मा ने तलाक ले लें।भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने हाल ही में एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि, 'विराट कोहली देश भक्त हैं, देश के लिए खेले हैं। उन्हें अनुष्का को तलाक दे देना चाहिए तुरंत। निश्चित तौर पर उनका इसमें ना कोई रोल होगा, ना वो इस तरह के किसी मसले में शामिल होंगे।'

पाताल लोक पर केस 

 लॉयर गिल्ड मेंबर वीरेन सिंह गुरुंग ने सीरीज की प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा को लीगल नोटिस भेजा है और अनुष्का शर्मा ने माफी मांगने को कहा है।

18 मई को ये नोटिस भेजा गया है। भेजे गए इस नोटिस में वीरेन सिंह गुरुंग ने  कहा है कि इस वेब सीरीज में जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल हुआ है, जिससे पूरे नेपाली समुदाय का अपमान हुआ है। उन्होंने कहा है कि सीजन एक के एपिसोड दो में 3 मिनट और 41 सेकेंड पर पूछताछ के दौरान शो में महिला पुलिस नेपाली किरदार पर जातिवादी गाली का इस्तेमाल करती है।

इतना ही नहीं वीरेन के मुताबिक उन्हें नेपाली शब्द के इस्तेमाल से कोई दिक्कत नहीं है लेकिन इसके बाद का जो शब्द कहा गया है उस पर उन्हें आपत्ति है। नेपाली 22 अनुसूचित भाषा में से एक है और भारत में डेढ़ करोड़ लोग हैं जो नेपाली को आम भाषा में बोलते हैं। गोरखा समुदाय सबसे बड़ा नेपाली भाषी समुदाय है और यह समुदाय का सीधा अपमान है।

 

टॅग्स :अनुष्का शर्माभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

क्रिकेटविराट कोहली, अनुष्का शर्मा ने विंबलडन में नोवाक जोकोविच का शानदार प्रदर्शन का उठाया लुत्फ

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?