लाइव न्यूज़ :

बुडापेस्ट के वाटर पार्क में भतीजे पृथ्वी के साथ मस्ती करती दिखीं कंगना रनौत, तस्वीरें वायरल

By वैशाली कुमारी | Updated: August 15, 2021 11:22 IST

कंगना रनौत ने हाल में कुछ तस्वीरें शेयर की है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वे इसमे अपने भतीजे के साथ पूल डे एन्जॉय करते हुए नजर आ रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे तस्वीरों को शेयर करते हुए कंगना रनौत ने एक छोटा सा नोट भी लिखाकंगना ने हाल ही में अपनी अगली फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग पूरी कर ली है'धाकड़' के अलावा, कंगना की झोली में 'थलाइवी', 'तेजस' और 'मणिकर्णिका रिटर्न्स: द लीजेंड ऑफ डिड्डा' जैसी फिल्में भी हैं

बॉलीवुड अभिनेत्रीकंगना रनौत अपने भतीजे पृथ्वी के साथ अक्सर अपना क्वालिटी टाइम स्पेन्ड करती हुयी नजर आती हैं। वहीं हालही में एक्ट्रेस ने अपने भतीजे के साथ पूल डे एन्जॉय करते हुए कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं।

अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरों को शेयर करते हुए कंगना रनौत ने एक छोटा सा नोट भी लिखा, “एक दिन मेरी किडी के साथ ….. वाटर पार्क में हा हा मुझे पानी मे रहना बिल्कुल भी पसंद नहीं, लेकिन वह पानी से प्यार करता है, मैंने भी इसका मजा लिया क्योंकि वह यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा था…… मुझे लगता है कि यही प्यार है ❤️❤️”

खैर कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें, तो कंगना ने हाल ही में अपनी अगली फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग पूरी कर ली है। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरों को शेयर करते हुये, कंगना ने फिल्म के लिए अपनी टीम को धन्यवाद दिया। इसके साथ ही कंगना ने कवि गालिब की कुछ लाइन के साथ अपनी फोटो को कैप्शन दिया , "मोहब्बत में नहीं है फर्क जीने और मरने का, उसी को देख कर जीते हैं जिस काफिर पे दम निकले।" बातादें कि कंगना को इन तस्वीरों को लेकन काफी ट्रोल भी किया गया है।

आपको बता दें कि 'धाकड़'  जासूसी पर आधारित एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें कंगना एजेंट अग्नि नाम की एक अधिकारी की भूमिका निभाएंगी। वहीं इस फिल्म में कंगना के अलावा अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी के स्क्रीन साझा करती हुयी नजर आएंगी। 'धाकड़' के अलावा, कंगना की झोली में 'थलाइवी' और 'तेजस'  जैसी फिल्में में भी नजर आएगी।

टॅग्स :कंगना रनौतबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल