Zomato Case: पायल रोहतगी ने जोमैटो पर साधा निशाना, कहा- सेक्यूलर हिन्दू... ना घर के ना घाट के
एक्ट्रेस पायल रोहतगी अपने बेवाक बोल के लिए जानी जाती हैं। पायल हर एक मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने जोमैटो मामले पर एक्ट्रेस ने ट्वीट किया है। पायल रोहतगी ने जोमैटो पर निशाना साधते हुए कहा कि वह सेक्युलर दिखाने की कोशिश कर रहा है।
पायल लगातार हर एक मुद्दे पर अपनी राय रखती नजर आती रहती हैं। अह जौमेटो के मुद्दे पर एक्ट्रेस ने अपनी राय वक्त की है। हाल ही में एक ग्राहक ने हाल ही में जोमैटो ऐप के जरिए खाना ऑर्डर किया था लेकिन जब उसने देखा कि यह खाना एक मुस्लिम शख्स पहुंचाएगा तो उसने इस ऑर्डर को कैंसल कर दिया।
पायल ने जोमैटो के एक डिलीवरी बॉय का पुराना वीडियो शेयर किया है इसमे वो ऑर्डर से खाना खाते नजर आ रहा है। इस वीडियो के साथ पायल ने लिखा, 'सेक्युलर हिंदू धोबी के ... ना घर का ना घाट का। ग्राहक जूठा खाना खाने को तैयार है क्योंकि ये खाना एक सेक्युलर आउटलेट से है।'
एक और ट्वीट में पायल ने लिखा- अमन की आशा वाले आ गए। जिसको फ्री में PR करवाना है वो सेक्युलरिज्म का नारा लगाए परंतु ग्राहक तो नहीं मिलेंगे अब हिंदुस्तान में हिन्दु विरोध करके आपको। #ZomatoUninstalled #boycottzomato
इससे पहले बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने जोमैटो पर अपनी राय वक्त की थी। स्वरा भास्कर से लेकर गौहर खान तक ने जोमैटो का इस मामले में साथ दिया था।
पायल ने अमित शाह से लगाई थी गुहार
हाल ही में पायल ने शबाना आजमी पर निशाना साधा था। मुंबई पुलिस ने पायल रोहतगी को ब्लॉक कर दिया था। लेकिन जब विवाद बढ़ा तो अनब्लॉक कर दिया है।
एक्ट्रेस ने पूरे प्रकरण की शितायत गृहमंत्री अमित शाह को मेल करके की है। पुलिस ब्लॉक किए जाने के बाद पायल ने ट्वीट किया। एक्ट्रेस ने एक्ट्रेस ने मुंबई पुलिस के ब्लॉक किए जाने का स्क्रीन शॉट लगाते हुए लिखा, मुंबई पुलिस ने मुझे क्यों ब्लॉक किया... मुंबई पुलिस के इस पक्षपात के बाद तो मुझे हिंदुस्तान में रहने में डर लग रहा है।
पायल ने इस घटनाक्रम का मेल अमित शाह को किया है। जिसमें लिखा है कि मैं उम्मीद करती हूं सब अच्छा होगा। आपको (अमित शाह) परेशान करने के लिए माफी चाहती हूं, लेकिन आज सुबह मुझे मेरे ऑफिस से पता चला कि मुंबई पुलिस ने मेरा वैरिफाइड अकाउंट ब्लॉक कर रखा है। एक प्रफेशनल होने के नाते वे ऐसा नहीं कर सकते हैं। यह बहुत शॉकिंग है कि किसी टैक्स पेयर नागरिक के साथ ऐसा हुआ। लेकिन मामला बढ़ता देख मुंबई पुलिस ने एक्ट्रेस को अनब्लॉक कर दिया है।