लाइव न्यूज़ :

एक्ट्रेस पायल रोहतगी का कांग्रेसियों पर हमला, कहा- खतरे में है हिन्दू जाति- हर कांग्रेसी नेता को बताया गांधी सरनेम का गुलाम

By मेघना वर्मा | Updated: May 19, 2019 11:02 IST

इससे पहले भी पायल ने साध्वी प्रज्ञा को लेकर अपना बयान रखा था। पायल ने साध्वी प्रज्ञा के पक्ष में ट्वीट किया था जिसके बाद  यूजर्स ने उनसे सवाल पूछ लिए जिस पर एक्ट्रेस ने कहा है कि मैं साध्वी प्रज्ञा जी की समर्थक हूं।

Open in App

लोकसभा के अंतिम चरण का चुनाव आज देशभर में हो रहा है। बॉलीवुड के एक्टर्स का इस चुनाव में लगातार प्रतिक्रिया आ रही है। इसी के चलते रविवार को पायल रोहतगी ने भी लोगों के बीच अपनी बात रखी है। पायल ने वीडियो शेयर करके बताया कि देश में हिंन्दू जाति के लोगों पर खतरा है। 

पायल ने शेयर किए वीडियो में कहा, ना मुस्लिम खतरे में हैं और ना ही नॉन सुरवाना जाति के लोग, अगर खतरे में कोई है तो वो हैं हिन्दु जाति के लोग। खुद के पैर पर कुल्हाड़ी ना मारें। इसके बाद पायल ने लोगों से मोदी को वोटर करने की अपील की है। पायल रोहतगी ने एक बार फिर से प्रियंका गांधी और राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके पायल ने हर कांग्रेसी को गांधी सरनेम का गुलाम बता दिया है। 

पायल ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो कहती दिख रही हैं, 'बी आर अंबेडकर ने तब कहा था कि कांग्रेस में एक भी नेता एक दूसरे से सहमत नहीं होते थेl किसी में भी मोहन दास करम चंद गांधी को मस्का लगाने के अलावा कुछ भी सही करने का मोरल फाइबर नहीं था और यही प्रोसेस आज के समय भी हो रहा है।' 

'आज कांग्रेस के नेता अपने दूसरे किसी नेता के साथ किसी भी विषय पर सहमत नहीं होंगे लेकिन वह सदैव एक विषय पर सहमत होंगे कि राहुल गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बना दो या राहुल गांधी को देश के प्रधानमंत्री का दावेदार बना दो या उनकी बहन प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री के पद का दावेदार बना दों तो क्यों? क्योंकि वह इंदिरा गांधी की शक्ल रखती हैं।'

 

पायल रोहतगी ने आगे कहा,'वह कभी भी इस बात पर सहमत नहीं होंगे कि आप एक सही आदमी को देश के या पार्टी का प्रधानमंत्री के पद का दावेदार बनाओं लेकिन वह सिर्फ गांधी सरनेम वाले व्यक्ति को अपने पार्टी का अध्यक्ष बनाओं चाहते हैं क्योंकि ऐसा करके वह अपनी जगह सुरक्षित करते हैं। ऐसा ही कुछ 1947-48 में शायद हुआ होगा।

 

'यही बात हमारे पहले कानून मंत्री बी आर अंबेडकर ने कहा था जिनकी हमारे देश के दलित वर्ग पूजा करते है। उन्होंने गांधी जी की मृत्यु नाथूराम गोडसे के हाथों होने पर यह कहा था कि मोहनदास करमचंद गांधी की मृत्यु से लोगों को बंधुआ मजदूरी से मुक्ति मिलेगी लेकिन दुःख की बात यह है कि आज भी कांग्रेस पार्टी में वही बंधुआ मजदूरी और गुलामी उपस्थित है जोकि वह गांधी सरनेम की करते आ रहे हैं। जोकि वह 1948 में महात्मा गांधी की किया करते थे। हम आज भी इसके चलते एक भी कांग्रेस में ऐसा नेता नहीं देखते जो खुद की आवाज रखता हों। जो सही आवाज हो और जिससे देश का भला हो सकें।'

ये पहली बार नहीं है जब पायल ने कोई पॉलिटिकल बयान दिया हो। इससे पहले भी पायल ने साध्वी प्रज्ञा को लेकर अपना बयान रखा था। पायल ने साध्वी प्रज्ञा के पक्ष में ट्वीट किया था जिसके बाद  यूजर्स ने उनसे सवाल पूछ लिए जिस पर एक्ट्रेस ने कहा है कि मैं साध्वी प्रज्ञा जी की समर्थक हूं, उन्हें झूठे हिंदू आतंकी कैंपेन में कांग्रेस ने जेल भेजा था। 

 

टॅग्स :राहुल गांधीप्रियंका गांधीनरेंद्र मोदीलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?