लाइव न्यूज़ :

'अनुराग कश्यप ने मेरा रेप किया, गौतम गंभीर करते थे मिस्डकॉल', अभिनेत्री पायल घोष ने आरोपों से मचाई सनसनी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: December 1, 2023 11:28 IST

पायल ने कहा कि मेरे पीछे गौतम गंभीर और अक्षय कुमार सब पड़े हुए थे। लेकिन मैं प्यार सिर्फ इरफान पठान से करती थी। आगे कहा कि अनुराग कश्यप ने मेरा रेप किया। अक्षय कुमार ने मेरे साथ कोई बदतमीजी नहीं की।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेत्री पायल घोष ने आरोपों से मचाई सनसनीकहा- अनुराग कश्यप ने मेरा रेप कियाकहा- मेरे पीछे गौतम गंभीर और अक्षय कुमार सब पड़े हुए थे

नई दिल्ली: वनडे विश्वकप के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी से शादी करने की इच्छा जताकर सुर्खियों में आई अभिनेत्री पायल घोष ने शुक्रवार, 1 दिसंबर को सुबह-सुबह एक के बाद एक कई एक्स पोस्ट करके नई सनसनी फैला दी। पायल घोष ने पहले ये कहा कि उन्होंने शमी से शादी करने की बात मजाक में कही थी। इसके बाद उन्होंने कहा कि गौतम गंभीर उनको रोज मिस्ड कॉल दिया करते थे। 

एक्स पर पायल ने एक यूजर को जवाब देते हुए कहा, "अरे भाई मैंने एक मजाक में ट्वीट किया था। मुझे कोई शमी-वमी से  शादी नहीं करनी, मुझे नॉर्मल लाइफ चाहिए। और ये भी सुन लो मैंने इरफान पठान को 5 साल तक डेट किया। फिर सब खत्म हो गया। मैं इतनी आसानी से किसी पर भरोसा नहीं करती।" 

पायल ने आगे कहा, " मेरे पीछे गौतम गंभीर और अक्षय कुमार सब पड़े हुए थे। लेकिन मैं प्यार सिर्फ इरफान पठान से करती थी। मुझे उसके अलावा कोई और दिखता ही नहीं था और मैं इरफान को सब के बारे में भी बोलती थी, सबके मिस्ड कॉल दिखाती थी। मैंने बस इरफान से प्यार किया और किसी से भी नहीं।"  

जब एक यूजर ने कहा कि आप शादी-शुदा लोगों से क्यों रिश्ते रखती हैं तो पायल ने जवाब दिया, " इरफान मेरा बॉयफ्रेंड पहले था। हम 2011 से डेट कर रहे थे और इसने शादी 2016 में की। बकवास बंद करो।" 

पायल यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अगले पोस्ट में कहा, " लेकिन एक बात और भी है। अनुराग कश्यप ने मेरा रेप किया। अक्षय कुमार ने मेरे साथ कोई बदतमीजी नहीं की, इतना बड़ा स्टार है...इसके लिए मैं हमेशा उनका सम्मान करूंगी। अक्षय कुमार की जूती भी नहीं है अनुराग।" 

पायल ने आगे कहा, " गौतम गंभीर मुझे नियमित रूप से मिसकॉल करते थे, ये इरफान को बहुत अच्छी तरह से पता था।  वो मेरा सब कॉल चेक करता था। उसने ये बात मेरे सामने यूसुफ भाई, हार्दिक और क्रुणाल पंड्या को भी बताई था जब मैं इरफान को पुणे में मिलने गई थी। यह बड़ौदा का डोमेस्टिक मैच था।" 

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारअनुराग कश्यपअक्षय कुमाररेपइरफान पठानगौतम गंभीरमोहम्मद शमी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल