लाइव न्यूज़ :

Box Office Collection Day 5: कार्तिक आर्यन की फिल्म ने मारी बाजी, जानें कितने करोड़ का किया कलेक्शन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 11, 2019 09:18 IST

कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडेय और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'पति पत्नी और वो' ने रिलीज होते ही धमाल मचाना शुरू कर दिया है। फिल्म ने पांच दिनों में जमकर कमाई की है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म में कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर की एक्टिंग की खूब तारीफ भी की जा रही है।शुक्रवार को रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

स्टार्स कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), अनन्या पांडेय (Ananya Panday) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) स्टारर फिल्म 'पति पत्नी और वो (Pati Patni Aur Woh)' हाल ही में पर्दे पर रिलीज हुई है। फिल्म ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाकर रखा है। शुक्रवार को रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म में कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर की एक्टिंग की खूब तारीफ भी की जा रही है।

 बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक कार्तिक आर्यन की 'पति पत्नी और वो' ने बीते मंगलवार करीब 5 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में फिल्म ने चार दिनों में ही 46 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर  और अनन्या पांडे की पति पत्नी और वो ने पहले दिन 9.10 करोड़, दूसरे दिन 12.33 करोड़, तीसरे दिन 14.51 करोड़ और पांचवें दिन 5.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

फिल्म 'पति, पत्नी और वो' में कार्तिक आर्यन की एक्टिंग की काफी तारीफ की जा रही है। साथ ही भूमि पेडनेकर ने भी अपने किरदार के साथ पूरी तरह न्याय किया है। फिल्म में अनन्या पांडे ने भी अच्छी एक्टिंग करने की कोशिश की है लेकिन उन्हें अभी अपने किरदार में और ज्यादा ढ़लने की जरूरत है।

अपनी पत्नी को धोखा देकर किसी और लड़की के साथ चक्कर चलाने वाले लोगों की जिंदगी में कैसे बवाल खड़ा हो जाता है इस बात को इस फिल्म में बखूबी तरीके से दिखाया गया है। फिल्म में डायलॉग्स एक से बढ़कर एक हैं। फिल्म की कहानी को देखकर यह लगता है कि यह फिल्म सिर्फ इंटरटेनमेंट के लिए नहीं, बल्कि एक सबक सीखाने के मकसद से भी बनाई गई है।

फिल्म में आयुष्मान खुराना के भाई अपारशक्ति खुराना ने भी शानदार एक्टिंग की है। उनकी कॉमेडी ने दर्शकों को खूब हंसाया। यह फिल्म साल 1978 में आई फिल्म 'पति, पत्नी और वो' का सीक्वल है। 

टॅग्स :पति पत्नी और वोकार्तिक आर्यनअनन्या पाण्डेयभूमि पेडनेकरबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल