लाइव न्यूज़ :

Pathaan Box Office Collection Day 4: पठान ने KGF2, बाहुबली 2 को पछाड़ा, सबसे तेज 200 करोड़ कमाने वाली बनी फिल्म, दुनियाभर में 400 करोड़ का किया कलेक्शन

By अनिल शर्मा | Updated: January 29, 2023 12:22 IST

पठान ने रिलीज के दिन (बुधवार) 55 करोड़, गुरुवार  68 करोड़, शुक्रवार 38 करोड़ तो वहीं शनिवार करीब 52 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं अन्य रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने दुनियाभर में 4 दिनों में 400 करोड़ की कमाई कर ली है। 

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट के मुताबिक पठान ने चौथे दिन करीब 52 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही पठान तेजी से 200 करोड़ में शामिल होने वाली पहली फिल्म बन चुकी है।दुनियाभर में इसने 400 करोड़ की कमाई कर ली है। 

Pathaan Box Office Collection Day 4: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अभिनीत स्पाई थ्रिलर फिल्म पठान ने रिलीज के चौथे दिन भी शानदार कमाई की। रिपोर्ट के मुताबिक पठान ने चौथे दिन करीब 52 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही पठान तेजी से 200 करोड़ में शामिल होने वाली पहली फिल्म बन चुकी है। वहीं दुनियाभर में इसने 400 करोड़ की कमाई कर ली है। 

 इस कमाई के बुते यह फिल्म केजीएफ 2 और बाहुबली 2 से काफी आगे निकल गई। क्योंकि पठान ने 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए महज 4 दिन का वक्त लिया जबकि यश की केजीएफ 2 ने 5 दिन तो प्रभास की बाहुबली ने 6 दिनों में ऐसा कर पाईं।

बताते चलें कि पठान ने दुनियाभर में तीन दिनों में 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली। इसने भारत में तीसरे दिन 201 करोड़ तो विदेशों में 112 करोड़ कमाए। पूरी दुनिया में इसका कलेक्शन तीसरे दिन 313 करोड़ पहुंच गया। 

पठान ने रिलीज के दिन (बुधवार) 55 करोड़, गुरुवार  68 करोड़, शुक्रवार 38 करोड़ तो वहीं शनिवार करीब 52 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं अन्य रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने दुनियाभर में 4 दिनों में 400 करोड़ की कमाई कर ली है। 

पठान का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है जबकि यश राज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित है। पठान में शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण प्रमुख भूमिकाओं में हैं। वहीं सलमान खान की भी फिल्म में संक्षिप्त मौजूदगी है।गौरतलब है कि फिल्म पठान कुल ₹ 250 करोड़ के बजट में तैयार हुई है। दुनियाभर में 8000 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। भारत में जहां 5300 स्क्रीन मिले हैं वहीं विदेशों में इसे 2700 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है।

टॅग्स :बॉक्स ऑफिस कलेक्शनशाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल