जानिए अर्जुन-सिद्धार्थ में किसको बेस्ट किसर मानती हैं परिणीति चोपड़ा?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 19, 2019 10:56 AM2019-06-19T10:56:39+5:302019-06-19T10:56:39+5:30

नेहा ने परिणीति चोपड़ा से रैपिड फायर राउंड के दौरान पूछा था कि वह सिद्धार्थ और अर्जुन में किसको बेहतर किसर मानती हैं।

parineeti chopra reveals who is better kisser | जानिए अर्जुन-सिद्धार्थ में किसको बेस्ट किसर मानती हैं परिणीति चोपड़ा?

जानिए अर्जुन-सिद्धार्थ में किसको बेस्ट किसर मानती हैं परिणीति चोपड़ा?

Highlightsपरी जल्द ही साइना नेहवाल पर बन रही फिल्म में नजर आने वाली हैं। हाल ही में परिणीति केसरी में नजर आई थी। जो पर्दे पर सुपरहिट साबित हुई थी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा हाल ही में टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ नेहा धूपिया के टॉक शो में पहुंची थीं। जहां दोनों ने खुद को लेकर कई खुलासे किए। नेहा के सवालों का जवाब देते हुए परी ने बताया कि वह किस स्टार को बेहतर किसर मानती हैं। 

नेहा ने परिणीति  चोपड़ा से रैपिड फायर राउंड के दौरान पूछा था कि वह सिद्धार्थ और अर्जुन में किसको बेहतर किसर मानती हैं। इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि वह अर्जुन को बेहतर मानती हैं।

एक्ट्रेस  ने कहा कि मेरा अर्जुन के साथ हमेशा से एक यूनीक और प्यारा रिश्ता है। उसके साथ मैं खुद के जैसा रहती हूं। अर्जुन और सिद्धार्थ में से किसी को चुना हो तो मैं अर्जुन का नाम लेना चाहूंगी।

इसी शो के दौरान परिणीति ने खुलासा करते हुए बताया कि पीकू फिल्म पहले उनको ही ऑफर हुई थी लेकिन डेट्स ना होने के कारण उन्होंने इसके लिए मना कर दिया था। जिसके बाद फिल्म दीपिका दो ऑफर दी गई। उनको पीकू छोड़ने का अफसोस आज तक है।

परी जल्द ही साइना नेहवाल पर बन रही फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म मे लिए एक्ट्रेस जमकर मेहनत कर रही हैं। हाल ही में परिणीति केसरी में नजर आई थी। जो पर्दे पर सुपरहिट साबित हुई थी। जल्द ही फैंस उनको सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ जबरिया जोड़ा में देखेंगे जो 2 अगस्त को पर्दे पर रिलीज होगी।

Web Title: parineeti chopra reveals who is better kisser

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे