लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने कसा तंज 'एक बंकर के नीचे छिपता है, एक एंकर के पीछे', तो परेश रावल ने दिया करारा जवाब

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 3, 2020 08:52 IST

परेश रावल आए दिन कांग्रेस पर ट्विटर पर निशाना साधते रहते हैं। इस पर परेश ने मध्यप्रदेश कांग्रेस का जवाब देते हुए तंज कसा है।

Open in App
ठळक मुद्देहाल ही में बॉलीवुड ने ब्लैकआउट थ्रस्डे मनाया और जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के लिए इंसाफ भी मांगापरेश टिकटॉक को लेकर मचे वबाल में खुलकर सामने आए थे

परेश रावल अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। एक्टर ने अपने करियर में एक से एक नायाब फिल्मों में काम किया है। परेश की एक्टिंग के फैंस दीवाने हैं। परेश को हेरा फेरी फिल्म से बाबू भईया नाम मिल गया है। ऐसे में एक्टिंग में जान फूंकने के बाद वह राजनीति में कूद। हाल ही में एक्टर ने कांग्रेस पर तंज कसा है।

ऐसे में हाल ही में बॉलीवुड ने ब्लैकआउट थ्रस्डे मनाया और जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के लिए इंसाफ भी मांगा। वहीं अमेरिका में जमकर हिंसक प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। ऐसे में वाशिंगटन डीसी में शुक्रवार को व्हाइट हाउस के बाहर प्रदर्शनकारियों के जमा होने पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कुछ समय के लिए एक भूमिगत बंकर में ले जाया गया था।

इसी मुद्दे को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने एक ट्वीट किया। पार्टी ने इस ट्वीट पर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मोदी सरकार पर इशारों ही इशारों में तंज कसने की कोशिश की। इस ट्वीट में कांग्रेस ने लिखा, 'एक बंकर के नीचे छिपता है, एक एंकर के पीछे छिपता है।'

कांग्रेस के इस ट्वीट पर परेश रावल ने भी तंज कसने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने इशारों ही इशारों में राहुल गांधी पर निशाना साध लिया। कांग्रेस के ट्वीट पर जवाब देते हुए परेश रावल ने लिखा, 'आप का तो कंकर है, खुला ही छोड़ दो!' परेश इससे पहले टिकटॉक को लेकर मचे वबाल में खुलकर सामने आए थे। एक्टर ने इसको बंद करने  की मांग की थी।  ऐसे में फिर से अपने ट्वीट से एक्टर ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

जॉर्ज फ्लॉडय की हत्या 

गौरतलब है जॉर्ज फ्लॉयड की अमेरिका पुलिस ने बहुत ही निर्दयी तरीके से हत्या कर दी। वो तड़पते रहे और चिल्लाते रहे कि उन्हें सांस नहीं आ रही है लेकिन पुलिस ने उनकी नहीं सुनी। कहा जा रहा है कि पुलिस की ये क्रूरता केवल इसलिए थी क्योंकि जॉर्ज का रंग काला था। वो पुलिस क्रूरता से पहले नस्लभेद का शिकार हो गए।

टॅग्स :परेश रावलकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?