महाराष्ट्र: परेश रावल ने किया ट्वीट- जो सौतन को बेवा बनाने के लिए पति का गला दबा दे उसका यही हाल होता है

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 23, 2019 12:44 PM2019-11-23T12:44:43+5:302019-11-23T12:57:15+5:30

परेश ने बिना किसी का नाम लिए आज हुए महाराष्ट्र में बड़े उलटफेर पर शिवसेना पर निशाना साधा है।

Paresh Rawal made a controversial statement on the political upsurge in Maharashtra | महाराष्ट्र: परेश रावल ने किया ट्वीट- जो सौतन को बेवा बनाने के लिए पति का गला दबा दे उसका यही हाल होता है

महाराष्ट्र: परेश रावल ने किया ट्वीट- जो सौतन को बेवा बनाने के लिए पति का गला दबा दे उसका यही हाल होता है

Highlightsआज महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नजीते के करीब एक महीने बाद भारतीय जनता पार्टी ने रातोंरात बड़ा उलटफेर कर दिया है।शनिवार सुबह देवेंद्र फडवीस ने महराष्ट्र में दोबारा सीएम पद की शपथ ले ली है।

आज महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नजीते के करीब एक महीने बाद भारतीय जनता पार्टी ने रातोंरात बड़ा उलटफेर कर दिया है। शनिवार सुबह देवेंद्र फडवीस ने महराष्ट्र में दोबारा सीएम पद की शपथ ले ली है। ऐसे में महाराष्ट्र में हुए इतने बड़े राजनीतिक उलटफेर पर बॉलीवुड  बीजेपी के पूर्व नेता परेश रावल ने शिवसेना पर निशाना साधा है।

महाराष्ट्र में एक बार फिर देवेंद्र फड़नवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। एनसीपी नेता अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। महाराष्ट्र में नई सरकार का गठन शनिवार (23 नवंबर) को सुबह हुआ। देवेंद्र फड़नवीस दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। उन्होंने राजभवन में सुबह सीएम पद की शपथ ली। ऐसे में इस पर एक्टर परेश रावल ने विवादित बात कही है।

परेश ने बिना किसी का नाम लिए आज हुए महाराष्ट्र में बड़े उलटफेर पर शिवसेना पर निशाना साधा है। परेश ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि जो औरत अपनी सौतन को  बेवा बनाने के लिये अपने ही पति का गला दबा दे उस का ये ही हाल होता है  !


इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया है और लिखा है कि ‘23 नवंबर को‘ लाफ्टर डे ’के रूप में घोषित किया जाना चाहिए।



परेश के ट्वीट पर लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लोग तरह तरह से अपनी बात रख रहे हैं। परेश आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी बात वेबाक तरीके से रखते हैं।

यह भी खबर आई है कि अजित पवार एनसीपी के संसदीय बोर्ड के नेता हैं और एनसीपी का कोई भी फैसला शरद पवार की सहमति के बिना नहीं लिया जाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवेंद्र फड़नवीस और अजित पवार को महाराष्ट्र के क्रमश मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर शनिवार को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके भरोसा जताया कि ये दोनों नेता महाराष्ट्र के विकास के लिए काम करेंगे।

English summary :
Bharatiya Janata Party has made a big upset overnight. Devendra Fadnavis has sworn in as CM again in Maharashtra on Saturday morning. In such a situation, former BJP leader Paresh Rawal has targeted Shiv Sena and made a controversial statement on twitter.


Web Title: Paresh Rawal made a controversial statement on the political upsurge in Maharashtra

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे