लाइव न्यूज़ :

शराब की दुकानें खुलने पर परेश रावल ने किया फनी कमेंट, लिखा-कृपया पीने के बाद गाड़ी सीधे अपने घर ले जायें, कोई भी चीन से...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 4, 2020 13:56 IST

परेश सोशल मीडिया पर का काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर राय रखते नजर आते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअब  शराब की दुकान खुलने पर परेश रावल ने कटाक्ष किया है।परेश रावल अपने खास अंदाज में ट्वीट करने के लिए जाने जाते हैं।

लॉकडाउन के तीसरे चरण में देश भर के कई इलाकों में शराब की दुकानें खोल दी गई हैं। देश में कोरोना वायरस के मद्देनजर लगे लॉकडाउन की वजह से लगभग डेढ़ महीनों से शराब की दुकानें बंद थी। केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद दिल्ली, यूपी महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में शराब की दुकानें खोली जा रही हैं। 

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अपने आदेश में साफ किया है कि वही शराब की दुकानें खोली जाएंगी, जो किसी कॉम्पलैक्स या मॉल में नहीं हो। इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करने को कहा गया है। दिल्ली से लेकर बेंगलुरु तक शराब की दुकान खुलने पर लोगों में गजब की बेताबी देखी गई है। कहीं शराब की दुकान खुलने पर पूजा की जा रही है, तो कहीं लोग एक-एक किलोमीटर तक लंबी लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब  शराब की दुकान खुलने पर परेश रावल ने कटाक्ष किया है।

परेश रावल अपने खास अंदाज में ट्वीट करने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में परेश मे एक बार फिर से अपने ही अंदाज में ट्वीट किया है। शराब की दुकान खुलने पर परेश रावल ने ट्वीट करके लिखा है कि Wine Shop खोलने से पहले सरकार की मार्मिक अपील-"कृपया पीने के बाद गाड़ी सीधे अपने घर ले जायें। कोई भी चीन से लड़ने नहीं जायेगा। परेश के इस ट्वीट पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। परेश सोशल मीडिया पर का काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर राय रखते नजर आते हैं।

कौन हैं परेश रावल

परेश रावल भारतीय फिल्‍म अभिनेता हैं। वह भारतीय जनता पार्टी की टिकट से अहमदाबाद ईस्‍ट संसदीय क्षेत्र से सांसद भी रह चुके हैं। बॉलीवुड में अपने द्वारा निभाए गए किरदारों की वजह से जाने जाते हैं उन्‍होंने लगभग हर शैली की फिल्‍मों में काम किया है और हर तरह के किरदारों को निभाया है चाहे वह खलनायक का किरदार हो या फिर कॉमेडियन का उन्‍होंने लगभग अपने हर रोल से सभी का दिल जीता है। उन्‍हें पद्मश्री सम्‍मान से भी नवाजा जा चुका है।

टॅग्स :परेश रावलबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!