लाइव न्यूज़ :

पप्पू यादव का फूटा गुस्सा, लिखा- छपाक का बॉयकॉट की अपील करने वाले वही लोग हैं जो बेटियों के चेहरे पर तेजाब फेंकते हैं

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 9, 2020 12:50 IST

हाल ही में दीपिका पादुकोण हाल ही में जेएनयू पहुंची थीं। दीपिका यहां छात्रों से मिलीं लेकिन उन्होंने यहां कुछ भी नहीं बोला

Open in App
ठळक मुद्दे दीपिका के जेएनयू जाने के बाद से उनकी फिल्म के बॉयकॉट करने की बात कही जा रही हैसोशल मीडिया पर फिल्म को बॉयकॉट करने का ट्रेंड चला है

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के छात्रों पर शिक्षकों के साथ कुछ नकाब पहने लोगों ने हाल ही में मारपीट की है। इस घटना के बाद हर कोई रोष में है।  इस घटना में करीब 19 छात्र और 5 शिक्षक पर घायल हुए। मारपीट से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हिंसा के बाद बॉलीवुड सेलेब्स ये लेकर हक किसी ने छात्रों के समर्थन में नजर आए हैं।

ऐसे में हाल ही में दीपिका पादुकोण हाल ही में जेएनयू पहुंची थीं। दीपिका यहां छात्रों से मिलीं लेकिन उन्होंने यहां कुछ भी नहीं बोला। दीपिका के जेएनयू जाने के बाद से उनकी फिल्म के बॉयकॉट करने की बात कही जा रही है। सोशल मीडिया पर फिल्म को बॉयकॉट करने का ट्रेंड चला है। अब इस पर जम अधिकार पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने अपनी बात रखी है।

पप्पू यादव ने ट्वीट करके अपनी बात रखी है। पप्पू ने कहा है कि दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक का बॉयकॉट की अपील करने वाले वही लोग हैं जो बेटियों के चेहरे पर तेजाब फेंकते हैं। ये वही हैं जो जेएनयू पर आतंकी हमला के साथ खड़े होते है। ये वही हैं जो बेटियों के गैंगरेप करने वालों के पक्ष में खड़े होते हैं। अजीब इत्तेफाक है वह सब मोदी सरकार के भी साथ हैं।

जानें पूरा मामला

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी एक बार फिर से सुर्खियों में है। यहां एक बार फिर से बवाल हुआ है।चेहरे पर नकाब बांधे कुछ लोगों ने जेनएयू कैंपस के अंदर घुसकर छात्रों और शिक्षकों पर हमला किया है। अचानक हुए इस हमले में छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष बुरी तरह से घायल हो गई हैं।

घटना को देखने वालों का मानना है कि शाम करीब 6.30 बजे लगभग 50 नकाब बांधे गुंडे जेएनयू कैंप, में घुस आए और छात्रों पर हमला करना शुरू कर दिया। इन लोगों ने कैंपस में मौजूद कारों को तोड़ा और हॉस्टल में तोड़फोड़ की है। अब इस पर सभी एक जुट होते नजर आ रहे हैं।

टॅग्स :दीपिका पादुकोणछपाक मूवीपप्पू यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव अरोरा के 6 गेंद पर 20 रन, 16 गेंद और 37 रन?, सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने उड़ाया गर्दा, अभ्यास मैच में चौके-छक्के की बारिश, वीडियो

भारतसांसद पप्पू यादव के बिहार के सीमांचल इलाके और पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर एक नया केंद्र शासित प्रदेश बनाने वाले बयान पर गरमायी सियासत

भारतBihar: नीतीश कुमार के बाद बिहार का सीएम कौन? पप्पू यादव ने की इस कैंडिडेट की मांग

क्राइम अलर्टकौन हैं खगड़िया निवासी “संजय” और “गुप्ता”?, नीट छात्रा मौत मामले में सांसद पप्पू यादव ने किया नया खुलासा, केस को आखिरी सांस तक लड़ूंगा

भारतराजनीति कायर,  सटीक जानकारी है, तो वे डर क्यों रहे हैं?, नीरज कुमार ने सांसद पप्पू यादव पर किया हमला

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?