लाइव न्यूज़ :

रवीना टंडन के बाद फराह खान कूदीं विवाद में, नाबालिग लड़की ने कहा- पपॉन ने माता-पिता की तरह किस किया

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 24, 2018 16:07 IST

पपॉन द्वारा 11 वर्षीय लड़की को कथित तौर पर गलत तरीके से किस करने को लेकर चल रहे विवाद में रवीना टंडन के बाद फराह खान भी कूद पड़ी हैं।

Open in App

गायक पपॉन पर जिस 11 वर्षीय लड़की के यौन शोषण करने के आरोप लगा है उसने मीडिया से कहा है कि "पपॉन सर ने उसे माता-पिता की तरह किस किया।" सिंगर पपॉन शुक्रवार (23 फ़रवरी) को उस समय विवादों से घिर गये जब एक रियलटी टीवी शो के दौरान चल रहे फेसबुक लाइव में एक लड़की को किस कर लिया।  सोशल मीडिया पर पपॉन पर यौन शोषण का आरोप लगने लगा। हालाँकि लड़की के पिता ने भी मीडिया से कहा था कि पपॉन लड़की के टीचर सरीखे हैं और वो उसे अभिभावक की तरह प्यार करते हैं।

सिंगर पपॉन ने भी विवाद के बाद एक वीडियो में सफाई जारी करते हुए यौन शोषण की बात से इनकार कर दिया था। 

फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए पपॉन की गिरफ्तारी की माँग की थी। रवीना टंडन ने दावा किया है कि  पपॉन ने लड़की के माता-पिता पर दबाव डाला है। डांस डायरेक्टर फराह खान ने कहा कि वो पपॉन को निजी तौर पर जानती हैं और वो अच्छे आदमी हैं। हालाँकि फराह खान ने कहा कि पपॉन का वीडियो देखकर उन्हें अच्छा नहीं लगा और वो नहीं चाहेंगी कि कोई उनकी बेटी को इस तरह किस करे।

वहीं एनसीपीसीआर ने पपॉन और टीवी चैनल को इस मामले में नोटिस भेजा है। चैनल ने भी मामले में सफाई जारी करते हुए कहा कि वो प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी बच्चों का चैनल की सुरक्षा का ध्यान रखता है।

टॅग्स :पपॉनबॉलीवुडबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला