लाइव न्यूज़ :

छा गए पंकज त्रिपाठी, इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन फॉलोअर्स, लिखा-मुझे प्यार करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 15, 2021 15:49 IST

पंकज त्रिपाठी के इंस्टाग्राम पर 30 लाख ‘फॉलोअर्स’ हो गये हैं। उन्होंने प्रशंसकों के प्यार और समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त किया है।

Open in App
ठळक मुद्देफॉलोअर्स को धन्यवाद देते हुए एक वीडियो संदेश साझा किया।इंस्टाग्राम पर मेरे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद।

पंकज त्रिपाठी उन अभिनेताओं में से हैं, जो सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय नहीं हैं। इसके बावजूद कि उनके प्रशंसक उनसे प्यार करते हैं और इंस्टाग्राम इसका सबूत है।

अभिनेता ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन फॉलोअर्स को पार किया। उन्होंने अपने फॉलोअर्स को धन्यवाद देते हुए एक वीडियो संदेश साझा किया और मुस्कान के साथ खुशखबरी की घोषणा की। त्रिपाठी के इंस्टाग्राम पर 30 लाख ‘फॉलोअर्स’ हो गये हैं। उन्होंने प्रशंसकों के प्यार और समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त किया है।

अपनी विचित्र देसी शैली में अभिनेता ने अपने प्रशंसकों के साथ एक आभासी (डिजिटल) पार्टी भी की और अपने प्रशंसकों को उनकी उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए एक गिलास पानी पीने के लिए कहा। फिल्म ‘लूडो’ में अभिनय करने वाले त्रिपाठी ने 34 सेकंड के अपने एक वीडियो में कहा, ‘‘इंस्टाग्राम पर मेरे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद।

इसलिए, इस अवसर पर एक आभासी पार्टी है, जिसकी मेजबानी मेरे द्वारा की गई है। हर कोई अपनी रसोई में जाये और एक गिलास पानी पिये और पांच मिनट तक गहरी सांस लें। मेरे साथ जुड़ने के लिए, मुझे प्यार करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।’’

पिछले वर्ष अभिनेता की ‘‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’’, ‘‘लूडो’’, ‘‘शकीला’’, ‘‘मिर्जापुर 2’’ और ‘‘क्रिमिनल जस्टिस: बिहाइंड डोर’’ जैसी फिल्में और शो रिलीज हुए थे। वर्ष 2021 की शुरूआत भी उनके लिए अच्छी हुई है और सतीश कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म ‘‘कागज’’ रिलीज हुई है जिसमें अभिनेता ने मुख्य भूमिका निभाई है। 

उन्होंने अपने कई फैन को भी जवाब दिया। एक फैन ने कहा, "बापरे पंकज जी कुछ ज्यादा ही उत्साहित लागे हो।" जिस पर, उन्होंने जवाब दिया, "हम भी उत्साहित हो गए हैं कभी (मैं भी कभी-कभी उत्साहित हो सकता हूं)।"

टॅग्स :पंकज त्रिपाठीमुंबईइंस्टाग्रामबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल