लाइव न्यूज़ :

Panga Box Office Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर कंगना नहीं ले पा रही हैं 'पंगा', तीन दिनों में कमाए सिर्फ इतने करोड़

By ज्ञानेश चौहान | Updated: January 27, 2020 13:12 IST

25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले दिन एवरेज कमाई की है। बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक कंगना रनौत की फिल्म ने पहले दिन 2 से 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म 'पंगा (Panga)' को 1500 स्क्रिन पर रिलीज किया गया है।

Open in App

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत, ऋचा चड्ढा और जस्सी गिल स्टारर फिल्म 'पंगा' शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म को क्रिटिक्स से शानदार रिव्यूज मिले हैं। नेशनल कबड्डी प्लेयर पर बनी ये फिल्म फैंस को जमकर पसंद आ रही है। लेकिन शानदार रिव्यूज मिलने के बाद भी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया है।

ट्रे़ड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक तीसरे दिन फिल्म 'पंगा' ने सिर्फ 6.60 करोड़ रुपए की कमाई की है। इस फिल्म ने पहले दिन 2.70 करोड़ रुपए, दूसरे दिन 5.61 करोड़ रुपए और तीसरे दिन 6.60 करोड़ रुपए की कमाई की है। यानी कुल मिलाकर इस फिल्म का कलेक्शन 14.91 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले दिन एवरेज कमाई की है। बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक कंगना रनौत की फिल्म ने पहले दिन 2 से 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म 'पंगा (Panga)' को 1500 स्क्रिन पर रिलीज किया गया है।

फिल्म की कहानीराष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्लेयर रह चुकी जया निगम ( कंगना रनौत) से फिल्म की कहानी शुरू होती है। जया अब 7 साल के बच्चे की मां हैं जो रेलवे कर्मचारी है।  उसकी जिंदगी भी आम औरतों की तरह से चल रही है। पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाते हुए उसकी जिंदगी से कबड्डी कहीं बहुत पीछे छूट गया है। लेकिन उसके दिल में अभी भी कबड्डी कहीं बसा हुआ है। लेकिन एक बार जिंदगी उसको एक और मौका देती है।  एक दिन घर में एक ऐसी घटना घटती है कि जया का बेटा आदि उसे 32 साल की उम्र में कबड्डी में कमबैक करने के लिए प्रेरित करता है। पहले जया पति प्रशांत के साथ मिलकर कमबैक की प्रैक्टिस का झूठा नाटक करती है, मगर इस प्रक्रिया में उसके दबे हुए सपने फिर सिर उठाने लगते हैं। अब वह वाकई इंडिया की नैशनल टीम में कमबैक करके अपने स्वर्णिम दौर को दोबारा जीना चाहती है। जिंदगी के सफर में उसके पति प्रशांत (जस्सी गिल ) और बेटे (यज्ञ भसीन) भी उनसा साथ देते हैं। ऐसे में देखना होगा कि इस कठिन सफर में जया कैसे कठिनाइयों को पार करके सफलता पाती है-

एक्टिंगएक कबड्डी प्लेयर और मीडियम फैमिली की वाइफ के रोल में कंगना एक दम फिट बैठ गई हैं। कंगना ने एक बार फिर से अपने रोल से पंगा ले लिया है। कंगना के फिल्म में चेहरे के भाव वाकई काविले तारीफ हैं। 7 साल के यज्ञ भसीम  ने भी शानदार एक्टिंग की है वह आपका दिल जीत लेंगे।एक सपोर्टिव पति के किरदार में जस्सी गिल बेहतरीन लगे हैं। नीना गुप्ता को रोल कम लेकिन छाप छोड़ने वाला है। ऋचा चड्ढा ने मीनू के किरदार के साथ पूरा न्याय किया है। कंगना रनौत और ऋचा चड्ढा के बीच कई अहम दृश्य हैं और दोनों ही कलाकारों के बीच गजब की कैमिस्ट्री दिखी है।

 

 

टॅग्स :पंगाकंगना रनौतबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल