लाइव न्यूज़ :

ना इस्लाम ना आतंकवाद, फिर भी पाकिस्तान में बैन हुई तापसी पन्नू की फिल्म 'मनमर्जियां'

By भारती द्विवेदी | Updated: September 16, 2018 17:06 IST

'मनमर्जियां' की दूसरे दिन की कमाई में 45 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला और शनिवार को फिल्म ने 5.11 करोड़ कमाए। 

Open in App

मुंबई, 16 सितंबर: डायरेक्टर अनुराग कश्यप की फिल्म 'मनमर्जियां' 14 सितंबर को भारत में रिलीज हो चुकी है। दर्शकों को तापसी पन्नू, विक्की कौशल और अभिषेक बच्चन के बीच का ये लव ट्रैएगंल काफी पसंद आ रहा है। लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान में ये फिल्म बैन हो गई है। हालांकि इस फिल्म ना ही इस्लाम और आतंकवाद से जुड़ा कुछ भी नहीं है, फिर भी ये फिल्म वहां पर बैन हो गई है। पाकिस्तान सेंसर बोर्ड के सदस्यों ने इस फिल्म को पास नहीं किया है। उनके मुताबिक इस फिल्म की सामग्री पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड के नियमों का उल्लंघन करती है।

वैसे ये कोई पहली बार नहीं है, जब कोई भारतीय फिल्म को पाकिस्तान में बैन किया गया हो। इससे पहले ऋषि कपूर, तापसी पन्नू स्टारर फिल्म 'मुल्क', करीना और सोनम कपूर की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग', अनुष्का शर्मा की फिल्म 'परी', अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' बैन हो चुकी है।

गौरतलब है कि अनुराग कश्यप की इस फिल्म के जरिए अभिषेक बच्चन दो साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक किया है। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' का नया वर्जन बताया जा रहा है।

बता दें कि अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म 'मनमर्जियां' को माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। तापसी पन्नू, विकी कौशल और अभिषेक बच्चन स्टारर इस फिल्म की शुरुआत बेहद धीमी हुई थी। ओपनिंग डे पर मनमर्जियां ने सिर्फ 3.52 करोड़ रुपये की कमाई की थी। रिलीज से पहले फिल्म की चर्चा भले ही ज्यादा ना हुई हो लेकिन समीक्षकों ने इसे सराहा था।

अब दर्शकों ने भी फिल्म को पसंद किया है। मनमर्जियां की दूसरे दिन की कमाई में 45 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला और शनिवार को फिल्म ने 5.11 करोड़ कमाए। शुक्रवार और शनिवार को मिलाकर मनमर्जियां ने भारत में कुल 8.63 करोड़ रुपये कमाए हैं।'

टॅग्स :मनमर्जियाँपाकिस्तानतापसी पन्नूअभिषेक बच्चनविक्की कौशल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट