लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान प्लेन क्रैश दुर्घटना में टॉप मॉडल जारा आबिद की मौत!, सोशल मीडिया पर लगी मुहर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 23, 2020 12:04 IST

दुर्घटना के बाद खबर आ रही है कि पाकिस्तानी मॉडल ज़ारा आबिद की भी इस प्लेन क्रैश में मौत हो गई है। हालांकि, कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ज़ारा आबिद को बचा लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के कई पत्रकारों ने ट्वीट करके इस बात पर मुहर लगाई है कि मॉडल का निधन प्लेन क्रैश से हो गया हैजारा के परिवार की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) का एक यात्री विमान शुक्रवार (22 मई) को कराची जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास घनी आबादी वाले रिहाइशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें 97 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग ही बच पाए। AFP न्यूज एजेंसी ने यह जानकारी दी है। विमान में 99 लोग सवार थे। हादसे के बाद खबर आई थी कि 66 लोगों की मौत हुई है लेकिन मौत का आंकड़ा बढ़कर 97 हो गया। विमान संख्या पीके-8303 लाहौर से आ रही थी और विमान कराची उतरने ही वाला था कि एक मिनट पहले मालिर में मॉडल कालोनी के निकट जिन्ना गार्डन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 

इस दुर्घटना के बाद खबर आ रही है कि पाकिस्तानी मॉडल ज़ारा आबिद की भी इस प्लेन क्रैश में मौत हो गई है। हालांकि, कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ज़ारा आबिद को बचा लिया गया है।

इंडिया टुडे की खबर के अनुसार पाकिस्तान के कई पत्रकारों ने ट्वीट करके इस बात पर मुहर लगाई है कि मॉडल का निधन प्लेन क्रैश से हो गया है। इसके बाद से लगाकार लोग इस पर ट्वीट करके इमोशनल नजर आ रहे हैं। हालांकि जारा के परिवार की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं, ज़ारा के कई दोस्तों ने इस बात की जानकारी दी है कि वो उस फ्लाइट में थीं, जो कराची में दुर्घटनाग्रस्त हुई है। खबरें यह भी आ रही हैं कि विमान में सवार कुछ ही लोग बच पाए हैं और अधिकतर यात्रियों की मौत हो गई है। वहीं, पाकिस्तानी न्यूज चैनल Geo TV के अनुसार, जारा इस फ्लाइट में यात्रा कर रही थीं और इस फ्लाइट में सवार कर रहे सिर्फ तीन यात्रियों को बचाया गया है।  रिपोर्ट के अनुसार, बचने वाले तीन लोगों में मॉडल का नाम शामिल है कि नहीं पता नहीं है। ऐसे में सोशल मीडिया पर भी लगातार मॉडल की मौत को लेकर ट्वीट किए जा रहे हैं। 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस