लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी कलाकारों को नहीं रहा अब कोरोना वायरस का डर, धूम-धाम के साथ कर रहे शादी

By अमित कुमार | Updated: July 9, 2020 11:02 IST

पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बुधवार को बढ़कर 2,39,225 हो गए जबकि अब तक इस महामारी से देश में 4,945 लोग जान गंवा चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसैयद सैयाम अली के अलावा पाकिस्तान के लोकप्रिय सिंगर हारून राशिद ने भी कोरोना काल में शादी की।पाकिस्तान में कोरोना के प्रति लोगों में डर का माहौल बिल्कुल नजर नहीं आ रहा।शादियों का सीजन होने के बावजूद इस वायरस के कारण इस साल अधिकतर लोगों ने विवाह नहीं करने का फैसला किया।

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में लोगों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। हर देश इस वायरस के गिरफ्त में है। हालांकि, इस वायरस पर काबू पाने के लिए लगातार नए-नए शोध किए जा रहे हैं। भारत में भी अब लॉकडाउन में छूट दे दी गई है। लोग सावधानियां बरतते हुए अपने रोजमर्रा का काम कर रहे हैं। हालांकि, शादियों का सीजन होने के बावजूद इस वायरस के कारण इस साल अधिकतर लोगों ने विवाह नहीं करने का फैसला किया। 

वहीं पाकिस्तान में कोरोना के कारण जान गंवाने वाले लोगों का आंकड़ा पांच हजार के करीब पहुंच गया है। यहां कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बुधवार को बढ़कर 2,39,225 हो गए हैं। इसके बावजूद पाकिस्तान में कोरोना के प्रति लोगों में डर का माहौल बिल्कुल नजर नहीं आ रहा। पाकिस्तान के मॉडल और एक्टर सैयद सैयाम अली ने हाल ही में शादी रचाई है। 

पाकिस्तान के लोकप्रिय सिंगर हारून राशिद ने की शादी

सैयद सैयाम अली के अलावा पाकिस्तान के लोकप्रिय सिंगर हारून राशिद ने भी कोरोना काल में शादी की। एक इंटरव्यू में सैयद सैयाम अली ने कहा, हमारी सगाई छह महीने पहले हुई थी। ये एक अरेंज मैरिज थी जो लव में बदल गई और इस्लामाबाद में हमारा निकाह हो गया। कोरोना के प्रति सुरक्षा को लेकर एहतियात बरती है। अपनी पत्नी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे दुबई से हैं और हमारी फैमिली फ्रेंड हैं। 

तेजी से वायरल हो रही हैं तस्वीरें

वहीं सिंगर हारून राशिद ने फारवा से शादी की है और अपनी शादी की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया है। इन दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में पिछले हफ्ते शादी रचाई थी। सोशल मीडिया पर इस कपल की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। जिस पर लगातार लोग अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?