लाइव न्यूज़ :

CBFC ने दी पद्मावती को हरी झंडी, इस नए टाइटल के साथ फिल्म हो सकती है रिलीज

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 30, 2017 16:16 IST

28 दिसंबर को हुई रिव्यू कमेटी बैठक के बाद सेंसर बोर्ड ने लिया ये फैसला

Open in App

संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म पद्मावती को सेंसर बोर्ड (CBFC) ने हरी झंडी दे दी है। लेकिन फिल्म रिलीज के पहले कुछ बदलाव करने होंगे। 28 दिसंबर को हुई रिव्यू कमेटी बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। सेंसर बोर्ड ने रिव्यू कमेटी की कुछ आपत्तियों को मान लिया है। रिव्यू कमेटी की बैठक में फिल्म पर कुछ सुझाव दिए थे। सेंसर बोर्ड फिल्म से जुड़े विवाद को जल्द से जल्द खत्म करना चाहती है। ANI के मुताबिक फिल्म का नाम पद्मावती नहीं बल्कि 'पद्दामवत' हो सकता है। फिल्म को UA सर्टिफिकेट दिया गया है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म में 26 सीन भी कट्स किए हैं। 

सेंसर बोर्ड ने एक एडवाइजरी पैनल भी बनाया था। रिव्यू कमेटी और एडवाइजरी पैनल की सुझाव को मद्देनजर रखते हुए बोर्ड ने विवाद खत्म करने के लिए जरूरी सुझाव मान लिए हैं। बैठक में सेंसर चीफ प्रसून जोशी के साथ CBFC द्वारा गठि‍त पैनल में उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़, जयपुर यूनि‍वर्सिटी के डॉ चंद्रमणी सिंह और प्रोफेसर के.के. सिंह शामिल हुए थे।

फिल्म में लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हैं। इसके अलावा रणवीर सिंह और शाहिद कपूर भी अहम रोल में हैं। गौरतलब है कि फिल्म के ट्रेलर जारी होने के बाद ही इस पर विवाद शुरू हो गया था। करणी सेना समेत कई राजपूत संगठनों ने इसका कड़ा विरोध किया था। विरोध इतना ज्यादा बढ़ गया था कि फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली और दीपिका पादुकोण को जाने से मारने की धमकी भी मिलने लगी थी।

क्यों हो रहा था फिल्म का विरोध

करणी सेना समेत कई राजपूत संगठनों आरोप है कि फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी के किरदार का महिमामंडन किया गया है। अलाउद्दीन खिलजी और रानी पद्मावती के बीच ड्रीम सीक्वेंस भी फिल्माया गया है। राजपूत समाज का कहना है कि फिल्म में भी घूमर डांस को भी गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। इनका कहना है कि पुरुषों के सामने रानियां घूमर नहीं करती थीं। जबकि फिल्म के घूमर गाने में राजा को भी दिखाया गया है।

टॅग्स :पद्मावतीदीपिका पादुकोणसंजय लीला भंसाली
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीदुआ की पहली तस्वीर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली अवसर पर साझा कीं, देखिए

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ के पहले जन्मदिन की दिखाई एक झलक, बताया कैसे मनाया बर्थडे

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने रचा इतिहास, हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम 2026 की लिस्ट में हुई शामिल; ऐसा करने वाली बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस बनीं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?