लाइव न्यूज़ :

पद्मावत: राजपूत करणी सेना के विरोध को ठंडा करने के लिए रणवीर सिंह ने चली ये चाल

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 22, 2018 18:39 IST

संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म  'पद्मावत' को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।

Open in App

संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म  'पद्मावत' को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। करणी सेना और राजपूत संगठन पद्मावत का लगातार विरोध कर रहे हैं। फिल्म की एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर सबको जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इसी बीच फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभा रहे रणवीर सिंह ने करणी सेना और राजपूत संगठन के विरोध को शांत करने के लिए एक चाल चली है। 

असल में रणवीर सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है। रणवीर सिंह का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। रणवीर सिंह ने अपने अलाउद्दीन खिलजी के सारे लुक को पोस्ट किया है और कैप्शन लिखा है, 'मॉन्स्टर' यानी राक्षस। रणवीर ने अलाउद्दीन खिलजी को राक्षस कह कर कहीं न कहीं लोगों के विरोध को कम करने की कोशिश की है। सेंसर बोर्ड की हरी झंडी के बावजूद बीजेपी शासित चार राज्यों में फिल्म बैन हुई। फिल्म के खिलाफ निर्देशक संजय लीला भंसाली ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। मामले की सुनवाई कर सर्वोच्च न्यायालय की पीठ ने फैसला सुनाया है कि फिल्म पद्मावत गुजरात, मध्यप्रदेश, हरियाणा और राजस्थान सहित देश भर में रिलीज होगी।

फिल्म पद्मावत का विरोध तभी से किया जा रहा है, जब संजय लीला भंसाली ने इसकी शूटिंग शुरू की थी। राजपूत करणी सेना ने पूरे देश में फिल्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की धमकी दी है। करणी सेना की मांग है कि भंसाली इस बात का आश्वासन दें कि फिल्म में अल्लाउद्दीन खिलजी और पद्मावती के बीच कोई काल्पनिक दृश्य नहीं है।

पद्मावत की कहानी दिल्ली के सुल्तान अल्लाउद्दीन खिलजी द्वारा मेवाड़ पर हमले की है। जायसी के महाकाव्य पद्मावत में खिलजी मेवाड़ के राजा रतन सिंह की रानी पद्मावती को हासिल करने लिए मेवाड़ पर हमला करता है। खिलजी ने जब रतन सिंह को धोखे से मार दिया तो पद्मावती ने जौहर कर अपनी जान दे दी थी।

टॅग्स :रणवीर सिंहपद्मावतपद्मावतीसंजय लीला भंसालीदीपिका पादुकोणशाहिद कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच