लाइव न्यूज़ :

हूडी विवाद के बाद सिंगर शुभ ने दी प्रतिक्रिया, कहा, 'कुछ लोग मेरे खिलाफ...'

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: November 1, 2023 15:44 IST

शुभ ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी के माध्यम से अपनी बात रखी। शुभ ने लिखा, नफरत और नकारात्मकता फैलाना बंद करें, "चाहे मैं कुछ भी करूं, कुछ लोग मेरे ख़िलाफ कुछ न कुछ ढूंढ ही लेंगे।"

Open in App
ठळक मुद्देहूडी विवाद के बाद सिंगर शुभ ने दी प्रतिक्रियाशुभ ने लिखा, नफरत और नकारात्मकता फैलाना बंद करेंकहा- मैं वहां प्रदर्शन करने के लिए था, यह देखने के लिए नहीं कि मुझ पर क्या फेंका गया और उस पर क्या है

Punjabi singer Shubh statement:  लंदन में एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या का मजाक उड़ाने और जश्न मनाने वाले चित्रों के साथ हुडी दिखाने का आरोपों का सामने कर रहे पंजाबी सिंगर  शुभनीत सिंह, जिन्हें शुभ के नाम से जाना जाता है, ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।  शुभ ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी के माध्यम से अपनी बात रखी।

शुभ ने लिखा, नफरत और नकारात्मकता फैलाना बंद करें, "चाहे मैं कुछ भी करूं, कुछ लोग मेरे ख़िलाफ कुछ न कुछ ढूंढ ही लेंगे। लंदन में मेरे पहले शो में दर्शकों ने मुझ पर ढेर सारे कपड़े, आभूषण और फोन फेंके। मैं वहां प्रदर्शन करने के लिए था, यह देखने के लिए नहीं कि मुझ पर क्या फेंका गया और उस पर क्या है। टीम ने आप सभी के लिए प्रदर्शन करने के लिए पिछले कुछ महीनों में बहुत कड़ी मेहनत की है।"

बता दें कि वीडियो के वायरल होने के बाद गायक को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा। पहले यह बताया गया था कि शुभ ने पंजाब के नक्शे वाली और इंदिरा गांधी की हत्या की तस्वीर और तारीख के साथ हुडी पहनकर  हत्यारों का महिमामंडन किया। लेकिन  फ्री प्रेस जर्नल ने अब दावा किया है कि हुडी पर पंजाब का नक्शा अंकित था जिसमें उसके जिलों की स्पष्ट रूपरेखा थी। समाचार पोर्टल का दावा है कि इसमें इंदिरा गांधी का चित्रण नहीं था।

बता दें कि शुभ पर पहले भी खालिस्तान समर्थकों का सहयोग लेने और खालिस्तानी अलगाववादियों का समर्थन करने के आरोप लग चुके हैं। हाल ही में एक विवाद के बाद शुभ को भारत में अपना एक कार्यक्रम रद्द करना पड़ा था। विवाद के बाद कार्यक्रम की प्रायोजक बोट कंपनी ने भी अपने हाथ पीछे खींच लिए थे। 

उस विवाद के बाद भी शुभ को सफाई देनी पड़ी थी। उन्होंने कहा था,  "भारत के पंजाब से आने वाले एक युवा रैपर-गायक के रूप में, अपने संगीत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर रखना मेरे जीवन का सपना था। लेकिन हाल की घटनाओं ने मेरी कड़ी मेहनत और प्रगति को प्रभावित किया है, और मैं अपनी निराशा और दुख व्यक्त करने के लिए कुछ शब्द कहना चाहता था। भारत मेरा भी देश है। मैं यहां पैदा हुआ था। यह मेरे गुरुओं और मेरे पूर्वजों की भूमि है, जिन्होंने इस भूमि की आजादी के लिए, इसकी महिमा के लिए और परिवार के लिए बलिदान देने के लिए पलक भी नहीं झपकाई। और पंजाब मेरी आत्मा है, पंजाब मेरे खून में है। आज मैं जो कुछ भी हूं, पंजाबी होने की वजह से हूं। पंजाबियों को देशभक्ति का सबूत देने की जरूरत नहीं है।" 

टॅग्स :पंजाबहिन्दी सिनेमा समाचारकनाडाविवाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल