लाइव न्यूज़ :

Oscars 2024 Nominations: ‘टू किल अ टाइगर’ को ऑस्कर 2024 में सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र फीचर के लिए नामित किया, देखें टोटल लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 23, 2024 20:50 IST

Oscars 2024 Nominations: ‘टू किल अ टाइगर’ की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, ‘‘रंजीत पुलिस के पास जाता है और उन लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देटोरंटो की फिल्म निर्माता पाहुजा एमी पुरस्कार के लिए भी नामित हो चुकी हैं। फिल्म को ‘टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2022’ में प्रदर्शित किया गया था। फिल्म को कॉर्नेलिया प्रिंसिपे और डेविड ओपेनहेम ने बनाया है।

Oscars 2024 Nominations: भारत के एक छोटे से गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म ‘टू किल अ टाइगर’ को मंगलवार को ऑस्कर 2024 में सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र फीचर के लिए नामित किया गया। दिल्ली में जन्मी निशा पाहुजा ने ‘टू किल अ टाइगर’ का निर्देशन किया है। टोरंटो की फिल्म निर्माता पाहुजा एमी पुरस्कार के लिए भी नामित हो चुकी हैं।

इस फिल्म को ‘टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2022’ में प्रदर्शित किया गया था। इतना ही नहीं, इस फेस्टिवल में इसने सर्वश्रेष्ठ कनाडाई फीचर फिल्म के लिए ‘एम्प्लीफाई वॉयस अवार्ड’ भी अपने नाम किया था। इस फिल्म में रंजीत नाम के एक व्यक्ति की कहानी दिखाई गई थी जो अपनी 13 वर्षीय बेटी को न्याय दिलाने के लिए कठिन लड़ाई लड़ता है।

उनकी बेटी का अपहरण कर लिया जाता है और बाद में तीन लोग उस पर यौन हमला करते हैं। ‘टू किल अ टाइगर’ की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, ‘‘रंजीत पुलिस के पास जाता है और उन लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाता है। लेकिन इसके बाद भी रंजीत की परेशानी कम नहीं होती, क्योंकि गांववाले और वहां के नेता उनके परिवार पर आरोप वापस लेने के लिए निरंतर दबाव बनाते हैं।’

फिल्म को कॉर्नेलिया प्रिंसिपे और डेविड ओपेनहेम ने बनाया है। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र फीचर के लिए चार अन्य फिल्म- ‘बॉबी वाइन: द पीपल्स प्रेसिडेंट’, ‘द इटरनल मेमोरी’, ‘फोर डॉटर्स’ और ‘20 डे इन मारियोपोल’ को भी नामित किया गया है। लॉस एंजिलस में 10 मार्च को 96वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया जाएगा।

टॅग्स :ऑस्कर अवार्डअमेरिकाकनाडा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?