लाइव न्यूज़ :

कमल हासन का पीएम नरेंद्र मोदी के नाम खुला खत, लॉकडाउन पर सवाल उठाते हुए कही यह बात

By भाषा | Updated: April 6, 2020 20:11 IST

कमल हासन ने सोमवार को भाजपा नीत सरकार की कड़ी आलोचना की। हासन ने कहा “नोटबंदी के समय की गई गलती दोहराई जा रही है, अलबत्ता इस बार तो वह बड़े स्तर पर की जा रही है।”

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री को लिखे एक खुले पत्र में हासन ने कहा कि लॉकडाउन के लिए सही योजना नहीं बनाई गयी । मुंबई में सोमवार को कोरोना वायरस के 57 नए मामले सामने आने के बाद शहर में कोविड-19 के कुल संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 490 हो गई है।

कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न स्थिति से निपटने के प्रयासों को लेकर असहमति जताते हुए मक्कल नीधि मइयम (एमएनएम) के संस्थापक कमल हासन ने सोमवार को भाजपा नीत सरकार की कड़ी आलोचना की। हासन ने कहा “नोटबंदी के समय की गई गलती दोहराई जा रही है, अलबत्ता इस बार तो वह बड़े स्तर पर की जा रही है।”

प्रधानमंत्री को लिखे एक खुले पत्र में हासन ने कहा कि लॉकडाउन के लिए सही योजना नहीं बनाई गयी । हासन ने मध्यम वर्ग और संपन्न लोगों की तरफ संकेत करते हुए कहा कि केंद्र को “बालकनी सरकार” की तरह काम नहीं करना चाहिए। हासन ने कड़े शब्दों में लिखे गए अपने पत्र में कहा, “नोटबंदी से जहां गरीबों की बचत और आजीविका बर्बाद हो गई, उसी प्रकार गलत योजना के तहत किए गए लॉकडाउन के कारण हमें जीवन और आजीविका दोनों का नुकसान झेलना पड़ सकता है।” 

बता दें कि मुंबई में सोमवार को कोरोना वायरस के 57 नए मामले सामने आने के बाद शहर में कोविड-19 के कुल संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 490 हो गई है। स्थानीय निकाय ने यह जानकारी दी। सोमवार को ही, कोरोना वायरस का उपचार करा रहे चार लोगों की मौत हो गई। इन चार लोगों की मौत के साथ ही राज्य में अब तक इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 34 पहुंच गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसकमल हासनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!