लाइव न्यूज़ :

'मॉल में आग लग गई है दुकान कैसे बचाओगे', कन्हैया कुमार के संबोधन के बहाने अभिनेता ने अजय देवगन, अक्षय कुमार पर साधा निशाना

By अनिल शर्मा | Updated: September 29, 2021 12:52 IST

अपने संबोधन में कन्हैया कुमार ने कहा कि मुझे लगता है यह देश 1947 की स्थिती में चला गया है। लेकिन जिनको लगना है, उनके राजनीतिक विचार में आज भी हर कोई अपना-अपना शो-रूम बचाने के चक्कर में है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस में शामिल होने के बाद कन्हैया कुमार ने कहा 'कुछ लोग' अपनी दुकान बचाने के चक्कर में हैंवहीं केआरके ने अपनी ट्वीट में अक्षय कुमार और अजय देवगन को 'कुछ लोग' के रूप में संबोधित किया

दिल्लीः जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई) के टिकट पर बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके कन्हैया कुमार मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। कन्हैया कुमार ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद अपने संबोधन में कहा कि वह देश को बचाने के लिए कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।

इसी संबोधन में कन्हैया कुमार ने कहा कि मुझे लगता है यह देश 1947 की स्थिती में चला गया है। लेकिन जिनको लगना है, उनके राजनीतिक विचार में आज भी हर कोई अपना-अपना शो-रूम बचाने के चक्कर में है। भाई मॉल में आग लग गई है, दुकान बचाओगे। बस्ती में जब आग लग जाती है न तो बेडरूम की चिंता नहीं करनी चाहिए।

कन्हैया कुमार के इस बात को कोट करते हुए फिल्म अभिनेता कमाल राशिद खान यानी केआरके ने अक्षय कुमार और अजय देवगन पर निशाना साधा है। केआरके ने कन्हैंया कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के दौरान कही गई बातों का समर्थन किया। उन्होंने ट्वीट किया- कन्हैया कुमार ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अक्की (अक्षय कुमार) और अजय जैसे लोग अपनी दुकानों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। केआरके ने कहा, लेकिन भाई साहब शॉपिंग मॉल मैं आग लग चुकी है, अब दुकान कैसे बचाओगे?

बता दें कांग्रेस में शामिल होने के बाद कन्हैया कुमार ने दावा किया कि कांग्रेस ही महात्मा गांधी और भगत सिंह के सपने को बचा सकती है। पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में दिल्ली स्थित मुख्यालय में वो कांग्रेस में शामिल हुए। गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी भी कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले थे लेकिन कुछ कारणों से स्थगित हो गया है।

 

टॅग्स :कमाल आर खानकन्हैया कुमारअजय देवगनअक्षय कुमारकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?