लाइव न्यूज़ :

OMG2 का पोस्टर हुआ रिलीज, भगवान शिव के अवतार में नजर आए अक्षय कुमार

By वैशाली कुमारी | Updated: October 23, 2021 20:16 IST

अक्षय कुमार की फिल्म OMG2 का एक लुक शेयर कर दिया गया है। इस फिल्म में अक्षय भगवान शिव के किरदार में नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय कुमार फोटो को शेयर करते हुए लिखते हैं कि कर्ता करे न कर सके शिव करे सो होयOMG2 की शूटिंग के लिए अक्षय कुमार और उज्जैन गए हुए हैं

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म OMG2 का एक लुक शेयर कर दिया गया है। इस फिल्म में अक्षय भगवान शिव के किरदार में नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वह भगवान शिव के रूप में दिखाई पड़ रहे हैं। 

अक्षय कुमार फोटो को शेयर करते हुए लिखते हैं कि कर्ता करे न कर सके शिव करे सो होय.. OMG2 के लिए आपकी दुआओं और शुभकामनाओं की जरूरत है। यह एक जरूरी सोशल मैसेज देने की हमारी नम्र और इमानदार कोशिश है। आदि योगी की ऊर्जा हमारी इस यात्रा में हमारा साथ दे। हर हर महादेव। 

OMG2 की शूटिंग के लिए अक्षय कुमार और उज्जैन गए हुए हैं। 23 अक्टूबर को अक्षय अपनी टीम के साथ मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंचे। उन्होंने वहां महाकाल मंदिर जाकर भगवान शिव के दर्शन किए और उनसे आशीर्वाद की कामना की। आपको बता दें कि इस फिल्म की कुछ सीन की शूटिंग महाकाल मंदिर में की जाएगी। 

खबर आ रही है कि OMG2 की शूटिंग करीब 2 हफ्ते तक चल सकती है। इस दौरान उज्जैन के अलग-अलग ऐतिहासिक और धार्मिक महत्त्व वाली जगहों पर फिल्म के सीन बनाए जा सकते हैं। महाकाल के मंदिर में अक्षय कुमार के साथ पंकज त्रिपाठी भी पहुंचे हुए दिखाई पड़े। 

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म OMG2 को अमित राय ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में अक्षय के साथ यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी दिखाई देंगे। हाल ही में अभी खबर आई थी कि फिल्म में रामायण के फेम अरुण गोविल भगवान श्री राम के रूप में नजर आएंगे।

टॅग्स :अक्षय कुमारहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!