लाइव न्यूज़ :

सांसद बनने के बाद नुसरत जहां ने साइन की पहली फिल्म, इस मूवी में आएंगी नजर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 2, 2019 08:31 IST

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद एक्ट्रेस नुसरत जहां ने शादी की थी। अब नुसरत ने सांसद बनने के बाद पहली फिल्म अपनी साइन कर ली है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव 2019 में टीएमसी से एक्ट्रेस नुसरत जहां को जीत हासिल हुई है। चुनाव के ठीक बाद एक्ट्रेस ने शादी कर ली, जिसके बाद से वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।

लोकसभा चुनाव 2019 में टीएमसी से एक्ट्रेस नुसरत जहां को जीत हासिल हुई है। चुनाव के ठीक बाद एक्ट्रेस ने शादी कर ली, जिसके बाद से वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस संसद में शपथ लेते हुए पूरे भारतीय हिंदू लिवास में पहुंची थी। अब नुसरत ने सांसद बनने के बाद की पहली फिल्म साइन कर ली है।

जल्द ही नुसरत की नई बंग्ला फिल्म सिनेमाघरों में नजर आएगी। सांसद बनने के बाद पहली बार वह पर्दे पर नजर आने को तैयार हैं। आगामी फिल्म के निर्देशक पावेल ने कहा है कि वह फिल्म असुर में नजर आएंगी।

ये फिल्म तीन दोस्तों की आसपास घूमती नजर आएगी।इसमें त़ृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां के अलावा अभिनेता अबीर चटर्जी और जीत को साइन किया गया है।  उन्होंने कहा है कि नुसरत प्रोफेशनलतौर पर और जिम्मेदार हैं और वह अब भी अपना किरदार जीत के बाद भी अच्छी तरह से निभाएंगी।नुसरत ने अपने ट्विटर अकाउंट से फिल्म का टीजर पोस्टर भी जारी करते हुए लिखा है कि इन सर्दियों में यह फिल्म रिलीज होगी। उनकी आखिरी बांग्ला फिल्म नकाब गत वर्ष रिलीज हुई थी। असुर की शूटिंग जल्द शुरू होगी।

जब सिंदूर लगाने पर तोड़ी थी चुप्पी

एक्ट्रेस ने कहा है कि मेरी दो दिन पहले ही शादी हुई थी यही कारण था कि मैं शरथ वाले दिन ना आकर बाद में आई थी। क्योंकि शादी की डेट पहले से ही फिक्स थी। मैंने परमीशन ली थी कि शादी के बाद मैं शपथ ले सकूं। यही कारण था कि मैं देश लौटकर गृहप्रवेश करते ही। 

दो घंटे में दिल्ली आई। उस वक्त मैं अटायर में ही थी। मैंने एक हिंदू से शादी है इसको लेकर कई तरह की बातें की जा रही हैं। मुझे इसमें कुछ भी लगत नहीं लगता है मैं सिंदूर लगाऊं या फिर चूड़ा पहनूं। सबसे पहले मैं एक भारतीय हूं और हर एक संस्कृति का सम्मान करती हूं।

शपथ ग्रहण के दौरान मुझे इतना समय ही नहीं मिला था कि मैं ये सोचूं कि मैं क्या पहनकर संसद जा रही हूं, मैंने सोचा ही नहीं। स्पीकर के पैर छूने पर एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मुझसे पहले किसी ने ऐसा नहीं किया है। 

वह मुझसे बड़े हैं और मुझे बड़ों का आदर करना सिखाया गया है। यहीं कारण है कि मैंने जाकर आशीर्वाद लिया। इसको मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए। नुसरत जहां ने हाल ही में शादी का ग्रांड रिशेप्सन दिया । जिसमें खुद पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बेनर्जी पहुंची थीं।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!