लाइव न्यूज़ :

नुसरत जहां ने किया खुलासा, इस कारण से गले मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर सजा के पहुंची थीं संसद

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 15, 2019 10:11 IST

नुसरत शादी के तुरंत बाद संसद में जब शपथ लेते पहुंचीं तो वह गले में मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर लगा कर पहुंची थी

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव 2019 में टीएमसी से एक्ट्रेस नुसरत जहां को जीत हासिल हुई है। चुनाव के ठीक बाद एक्ट्रेस ने शादी कर ली, जिसके बाद से वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।

लोकसभा चुनाव 2019 में टीएमसी से एक्ट्रेस नुसरत जहां को जीत हासिल हुई है। चुनाव के ठीक बाद एक्ट्रेस ने शादी कर ली, जिसके बाद से वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस संसद में शपथ लेते हुए पूरे भारतीय हिंदू लिवास में पहुंची थी। जिस पर अब एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है।

नुसरत शादी के तुरंत बाद संसद में जब शपथ लेते पहुंचीं तो वह गले में मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर लगा कर पहुंची थी, जिसके बाद एक्ट्रेस के खिलाफ फतवा भी जारी हो गया था। 

अब पर एक्ट्रेस ने कहा है कि मेरी दो दिन पहले ही शादी हुई थी यही कारण था कि मैं शरथ वाले दिन ना आकर बाद में आई थी। क्योंकि शादी की डेट पहले से ही फिक्स थी। मैंने परमीशन ली थी कि शादी के बाद मैं शपथ ले सकूं। यही कारण था कि मैं देश लौटकर गृहप्रवेश करते ही। 

दो घंटे में दिल्ली आई। उस वक्त मैं अटायर में ही थी। मैंने एक हिंदू से शादी है इसको लेकर कई तरह की बातें की जा रही हैं। मुझे इसमें कुछ भी लगत नहीं लगता है मैं सिंदूर लगाऊं या फिर चूड़ा पहनूं। सबसे पहले मैं एक भारतीय हूं और हर एक संस्कृति का सम्मान करती हूं।

शपथ ग्रहण के दौरान मुझे इतना समय ही नहीं मिला था कि मैं ये सोचूं कि मैं क्या पहनकर संसद जा रही हूं, मैंने सोचा ही नहीं। स्पीकर के पैर छूने पर एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मुझसे पहले किसी ने ऐसा नहीं किया है। 

वह मुझसे बड़े हैं और मुझे बड़ों का आदर करना सिखाया गया है। यहीं कारण है कि मैंने जाकर आशीर्वाद लिया। इसको मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए। नुसरत जहां ने हाल ही में शादी का ग्रांड रिशेप्सन दिया । जिसमें खुद पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बेनर्जी पहुंची थीं। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल प्लेऑफ में आरसीबी, जीटी और एसआरएच?, 1 सीट और 5 दावेदार, कौन पलटेगा बाजी?

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार