लाइव न्यूज़ :

नुसरत जहां ने बेटे का नाम रखा 'ईशान' नाम, सिंगल मदर बनकर करेंगी बच्चे कि परवरिश

By वैशाली कुमारी | Updated: August 29, 2021 16:19 IST

नुसरत जहां ने अपने बेटे का नाम ईशान रखा है। नुसरत जहां से अलग हो चुके निखिल जैन ने भी एक्ट्रेस और नवजात बच्चे को शुभकामनाएं दीं है।

Open in App
ठळक मुद्देनुसरत जहां लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ और प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैंनुसरत जहां ने जून 2019 में ब‍िजनेसमैन न‍िख‍िल जैन से तुर्की में शादी की थी

मुंबईः तृणमूल कांग्रेस की सांसद और बंगाली फिल्मों की एक्ट्रेस नुसरत जहां ने गुरुवार को अपने पहले बेटे को जन्म दिया था। वहीं एक्ट्रेस के बेटे का नाम भी खुलासा हो गया है। नुसरत जहां ने अपने बेटे का नाम ईशान रखा है। सूत्रों के मुताबिक, आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल सकती है। फिलहाल नुसरत जहां और उनका बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और डॉक्टर्स की निगरानी में हैं।

वहीं, नुसरत जहां से अलग हो चुके निखिल जैन ने भी एक्ट्रेस और नवजात बच्चे को शुभकामनाएं दीं है। निखिल ने कहा, ‘हमारे बीच आपसी मतभेद हो सकते हैं, फिर भी मैं नवजात बच्चे और उसकी मां को शुभकामनाएं देता हूं। मैं बच्चे के उज्जवल भविष्य के लिए प्रार्थना करता हूं।’

बता दें, नुसरत जहां लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ और प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं । नुसरत जहां ने जून 2019 में ब‍िजनेसमैन न‍िख‍िल जैन से तुर्की में शादी की थी। इस डेस्टिनेशन वेडिंग की तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं, लेकिन एक साल पूरा होने के पहले ही दोनों के संबंध खराब हो गए और दोनों अलग-अलग रहने लगे। इसके बाद नुरसत जहां ने बयान जारी कर अपनी ही शादी को ‘गैरकानूनी’घोषित कर द‍िया। साथ ही एक्ट्रेस ने यह भी बताया था कि वे प्रेग्नेंट हैं और निखिल जैन से अलग रह रही हैं।

वहीं नुसरत को लेकर चर्चा ये भी है कि वो यश दासगुप्ता के साथ रिलेशनशिप मे है। ऐसा माना जा रहा है कि नुसरत के इस बच्चे के पिता यश दासगुप्ता हो सकते हैं। हालांकि नुसरत ने अपने बच्चे के पिता का नाम बताने से साफ इनकार कर दिया है और कहा है कि वह सिंगल मदर बनी रहेंगी। नुसरत के पति निखिल जैन ने पहले ही इस बच्चे को अपना मानने से इनकार कर दिया है क्योंकि नुसरत 2020 में ही उन्हें छोड़कर अलग रह रही थीं।

टॅग्स :नुसरत जहानकोलकाताबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच