लाइव न्यूज़ :

होम लोने के ब्याज के लिए दिए पैसे नहीं लौटाए, नुसरत जहां के आरोपों पर निखिल जैन ने तोड़ी चुप्पी

By अनिल शर्मा | Updated: June 11, 2021 12:31 IST

निखिल ने इस बात का खुलासा किया है कि शादी के कुछ वक़्त बाद ही नुसरत का व्यवहार बदलने लगा था। बकौल निखिल, ''मैंने इस शादी में अपना वक्त और सभी चीजें पति की तरह इन्वेस्ट की है।

Open in App
ठळक मुद्देनिखिल जैन ने पत्नी नुसरत जहां के लगाए आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ी हैबोले निखिल-'प्यार नहीं था, फिर भी मैंने नुसरत को प्रपोज किया था शादी के कुछ वक़्त बाद ही नुसरत का व्यवहार बदलने लगा था

निखिल जैन ने पत्नी नुसरत जहां के लगाए आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। टीएमसी सांसद और बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां के लगाए आरोपों का जवाब देते हुए  निखिल जैन ने कहा है कि हम दोनों हस्बैंड-वाइफ की तरह रहे थे और जितने भी लोग उनके करीब है वो सब जानते हैं कि नुसरत के लिए कितना कुछ किया है।निखिल ने नुसरत के लगाए एक एक आरोपों का जवाब दिया है। निखिल ने बताया कि, ''प्यार नहीं था, फिर भी मैंने नुसरत को प्रपोज किया था। और उन्होंने भी खुशी से मुझे अपनाया था। फिऱ हम डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए तुर्की गए थे और शादी के बाद साल 2019 में हमने कोलकाता में रिसेप्शन भी दिया था।''

शादी के बाद नुसरत का बदलने लगा था व्यवहारनिखिल ने इस बात का खुलासा किया है कि शादी के कुछ वक़्त बाद ही नुसरत का व्यवहार बदलने लगा था। बकौल निखिल, ''मैंने इस शादी में अपना वक्त और सभी चीजें पति की तरह इन्वेस्ट की है। मैंने बिना किसी लालच के उन्हें सपोर्ट किया है। लेकिन शादी के कुछ वक्त बाद ही उनका व्यवहार बदलना शुरू हो गया।''

नुसरत ने शादी रजिस्टर नहीं करवाईनिखिल ने आगे कहा,  ''पिछले साल अगस्त में नुसरत ने एक फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। और उसी के बाद उनका व्यवहार बदलने लग गया। मैंने कई बार नुसरत से कहा कि, हम अपनी शादी को रेजिस्टर करवा लेते है लेकिन उन्होंने हमेशा मेरी बात नजरअंदाज की।

नुसरत ने नहीं लौटाए ब्याज के लिए दिए पैसेनिखिल ने नुसरत के बैंक अकाउंट से पैसे निकालने के आरोप पर कहा, शादी के बाद उसे होम लोन के ब्याज के बोझ से फ्री करने के लिए, मैंने अपनी फैमिली के अकाउंट से पैसे उसके अकाउंट में भेजे ये सोचकर कि वो जल्द ही इसे वापस कर देगी। लेकिन अभी भी काफी पैसे देने बाकी है। मेरे ऊपर लगाए गए उसके सारे आरोप बिल्कुल गलत है। और इसका प्रूफ मेरे बैंक अकाउंट और क्रेडिट कार्ड की स्टेटमेंट है। मेरी फैमिली ने उसे हमेशा बेटी मानकर सबकुछ दिया, लेकिन हम नहीं जानते थे कि हमें ये दिन देखना पड़ेगा।

टॅग्स :नुसरत जहानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!