लाइव न्यूज़ :

सांसद-एक्ट्रेस नुसरत जहां ने देश से दूर की बिजनेसमैन से शादी, देखें वेडिंग की खास फोटो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 20, 2019 08:56 IST

सांसद नुसरत जहां ने शादी कर ली है, एक्ट्रेस ने खुद ही अपनी शादी की फोटो शेयर की है। इन फोटो में वह पति संग रोमांटिक पोज देती नजर आ रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे19 जून को पूरे पारंपरिक रीति-रिवाज से कपल ने शादी की। नुसरत जहां की क्लोज फ्रेंड और टीएमसी की युवा सांसद मिमि चक्रवर्ती भी शादी में नजर आईं।

बंगाली एक्ट्रेस और तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां ने आखिरकार शादी कर ली है। नुसरत ने बंगाल के जाने माने ब‍िजनेसमैन निखिल जैन साथ सात फेरे ले लिए हैं। नुसरत ने देश से दूर  कपल की शादी तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में हुई।

सांसद नुसरत जहां ने खुद ही अपनी शादी की फोटो शेयर की है। इन फोटो में वह   पति संग रोमांटिक पोज देती नजर आ रही हैं। सामने आई फोटो में  नुसरत ने  रेड कलर का सिल्वर एंब्रॉयडरी वाला लहंगा पहना हुआ है।

साथ ही निखिल ने वाइट रंग की शेरवानी पहनी हुई है। नुसरत जहां ने इस फोटो का कैप्शन 'Towards a happily ever after with @nikhiljain' दिया है।

खास बात ये है कि इस शादी में केपल परिवार के लोग ही शामिल हुए हैं और बेहद प्राइवेट डेस्टिनेशन वेडिंग रही। नुसरत जहां की क्लोज फ्रेंड और टीएमसी की युवा सांसद मिमि चक्रवर्ती भी शादी में नजर आईं।  19 जून को पूरे पारंपरिक रीति-रिवाज से कपल ने शादी की। नुसरत जल्द इंडिया लौटकर एक शानदार रिसेप्‍शन भी देंगी। 

टॅग्स :टीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

भारतजय श्री राम, बंगाल में इस बार राम राज्य?, सुवेंदु अधिकारी ने कहा- सुशासन और नारी सुरक्षा हो, घुसपैठियों को भगाओ?

भारतबंगाल चुनाव: बीजेपी ने RG Kar रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को दिया टिकट, जारी की 19 उम्मीदवारों की लिस्ट

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतWest Bengal Election 2026: चुनाव से पहले जारी हुई पहली SIR सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, नामों की कटौती पर सस्पेंस बरकरार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?