लाइव न्यूज़ :

जावेद अख्तर ने कहा- 'लाउडस्पीकर पर नहीं होनी चाहिए अजान', लोगों ने करना चाहा ट्रोल तो दिया यह जवाब

By अमित कुमार | Updated: May 10, 2020 11:05 IST

लाउडस्पीकर पर अजान नहीं होने को लेकर अब जावेद अख्तर ने एक नई बहस को जन्म दे दिया है। लोग जावेद अख्तर के इस ट्वीट पर लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजावेद अख्तर के इस ट्वीट पर लोग लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।जावेद अख्तर के इस बयान के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

बॉलीवुड के मशहूर गीतकार और प्रख्यात शायर जावेद अख्तर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। जावेद हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखते हैं। जिस कारण से वह फैंस के बीच छाए रहते हैं। अब जावेद ने हाल ही में एक ट्वीट किया है, जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गए हैं। जावेद कई बार अपने विचारों के कारण भी सुर्खियों में आ जाते हैं।

जावेद अख्तर ने लाउडस्पीकर पर अजान दिए जाने का मामला पर अपनी बात रखकर एक नई बहस को जन्म दे दिया है। जावेद अख्तर के मुताबिक लाउडस्पीकर पर अजान से लोगों को परेशानी होती है इसलिए ऐसा नहीं करना चाहिए। जावेद अख्तर ने एक ट्वीट में लिखा, ‘भारत में 50 साल तक लाउडस्पीकर पर अजान देना हराम रहा, लेकिन अब जब हलाल हुई है तो खत्म ही नहीं हो रही।' 

उन्होंने आगे लिखा, 'लोगों की परेशानियों को समझते हुए यह प्रथा बंद होनी चाहिए। उनके इस बयान के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि, 'हमारे यहां रोज मंदिर में लाउडस्पीकर पर भजन बजते हैं इस पर आपकी क्या राय है?' इस पर जावेद अख्तर ने जवाब दिया, 'वो मंदिर हो या मस्जिद, कभी किसी त्योहार पर लाउडस्पीकर हो, तो चलो ठीक है। मगर रोज रोज तो न मंदिर में होना चाहिए न मस्जिद में।

एक यूजर ने लिखा, 'हमें ना भजन ना ही अजान  से दिक्कत है जो भी करें बिना लाउडस्पीकर के करें बस इतना चाहते हैं चाहे मंदिर हो या मस्जिद । जावेद अख्तर के इस ट्वीट पर लोग लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

टॅग्स :जावेद अख्तरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!