लाइव न्यूज़ :

रणवीर सिंह नहीं कपिल देव की बायोपिक के लिए ये एक्टर था पहली पसंद, फर्स्ट लुक की फोटो हुई वायरल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 23, 2019 14:32 IST

कपिल देव पर बन रही फिल्म 83 साल 1983 में भारत और वेस्ट इंडीज की टीम के बीच हुए वर्ल्ड कप की कहानी पर आधारित है।

Open in App

एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म फिल्म 83 की तैयारियों में जमकर पसीना बहा रहे हैं। इसकी प्रक्टिस के फोटो और वीडियो भी आए दिन रणवीर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

कपिल देव पर बन रही फिल्म 83 साल 1983 में भारत और वेस्ट इंडीज की टीम के बीच हुए वर्ल्ड कप की कहानी पर आधारित है। इसमें रणवीर सिंह पूर्व क्रिकेटर कपिल देव का रोल निभा रहे हैं। 15 मई से फिल्म की आधिकारिक शूटिंग शुरू हो जाएगी जो करी 100 दिन तक चलेगी।  फिल्म में रणवीर के लुक्स की खासा तारीफ भी की जा रही है। 

लेकिन फैंस को जानकर कि इस रोल के रणवीर सिंह की जगह मेकर्स की पहली पसंद रणदीप हुड्डा थे। पिंकविला डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की पहली चॉइस रणदीप हुड्डा थे। रिपोर्ट की मानें तो फिल्म के लिए रणवीर से पहले ये रोल रणदीप हुड्डा को ऑफर किया गया था। बात तब की है जब इसका डायरेक्शन संजय पूरण सिंह कर रहे थे। 

खबर की मानें तो रणदीप को लेकर अनाउंसमेंट के साथ-साथ लुक टेस्ट भी हो चुका था। जो अब फैंस के बीच छाया हुआ लेकिन किन्हीं कारणों से संजय इस प्रोजेक्ट से पीछे हट गए और कबीर सिंह के पास ये फिल्म आ गई। कबीर सिंह ने बाद में फिल्म के लिए रणवीर सिंह को सही समझा और उन्हें कास्ट कर लिया।  जिस कारण से रणदीप के हाथ से भी फिल्म चली गई। फिल्म '83' में रणवीर सिंह के अलावा पंकज त्रिपाठी, साकिब सलीम, चिराग पाटिल, ताहिर भसीन, आर बद्री, हार्डी संधु, एमी विर्क और साहिल खट्टर अहम भूमिका निभा रहे है। खास बात ये है कि कपिल देव की बायोपिक से उनकी बेटी अमिया देव भी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। अमिया देव फिल्म में कबीर खान की असिस्टेंट रहेंगी। फिल्म '83' को 2020 में रिलीज किया जाएगा।  

टॅग्स :रणदीप हुड्डारणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच