लाइव न्यूज़ :

'चेहरे' के अलावा संजय लीला भंसाली की इस फिल्म के लिए भी अमिताभ बच्चन ने नहीं लिए थे पैसे, जानिए वजह

By अनिल शर्मा | Updated: August 28, 2021 13:22 IST

भंसाली की फिल्म ब्लैक के लिए अमिताभ बच्चन ने राष्ट्रीय पुरस्कार भी जाता था। फिल्म में अमिताभ बच्चन रानी मुखर्जी द्वारा अभिनीत एक मूक-बधिर लड़की के ट्यूटर के रूप में नजर आए थे।

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ बच्चन ने चेहरे के लिए कोई फीस नहीं ली हैइसके पहले वे संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक को फ्री में किया थाफिल्म में वे एक ट्यूटर की भूमिका में नजर आए थे

मुंबईः अभिनेता अमिताभ बच्चन अपनी नवीनतम फिल्म चेहरे की पटकथा से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने न केवल इसे मुफ्त में करने के लिए सहमति व्यक्त की, बल्कि शूट के लिए पोलैंड की अपनी यात्रा का खर्च भी खुद ही उठाया। हालांकि प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने खुलासा किया कि टैक्स कारणों से अमिताभ को फिल्म में 'फ्रेंडली अपीयरेंस' क्रेडिट दिया गया है।

लेकिन चेहरे ही ऐसी अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म नहीं जब काम करने के लिए फीस माफ की है। सालों पहले, उन्होंने संजय लीला भंसाली की ब्लैक को मुफ्त में किया था। जी हां, संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक के लिए भी अमिताभ बच्चन ने कोई फीस नहीं ली थी। और अमिताभ बच्चन ने ऐसा सिर्फ इसलिए कि वह निर्देशक के साथ काम करना चाहते थे।

भंसाली की फिल्म ब्लैक के लिए अमिताभ बच्चन ने राष्ट्रीय पुरस्कार भी जाता था। फिल्म में अमिताभ बच्चन रानी मुखर्जी द्वारा अभिनीत एक मूक-बधिर लड़की के ट्यूटर के रूप में नजर आए थे।

2017 में ब्लैक की 12वीं वर्षगांठ पर, अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा, "मैं संजय के साथ काम करना चाहता था, उनके अन्य सभी कामों को देखने के बाद ... और जब मौका आया तो यह काफी जबरदस्त था। मैंने फिल्म के लिए कोई वेतन नहीं लिया... इस तरह के एक उद्यम का हिस्सा होने के नाते, पर्याप्त फीस थी! 

उन्होंने आगे कहा, "प्रीमियर में जब हम सभी ने फिल्म देखी, तो मेरे भीतर बस खुशी के आंसू थे, और निश्चित रूप से दर्शकों में दिलीप साहब का होना बचपन के सपने के सच होने जैसा था। जब फिल्म खत्म हो गई, तो वह हॉल के बाहर खड़ा हो गए, मेरा हाथ पकड़ लिया और मेरी आँखों में देखा .. यह वही था, जिसे मैं जीवन भर चलने दे सकता था! ”

टॅग्स :अमिताभ बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!