लाइव न्यूज़ :

'चोल काल में कोई हिंदू धर्म नहीं था', दक्षिण फिल्म के निर्माता वेत्रिमारन के समर्थन में बोले कमल हासन

By रुस्तम राणा | Updated: October 6, 2022 16:24 IST

कमल हासन ने कहा "राज राजा चोलन के काल में 'हिंदू धर्म' का कोई अस्तित्व नहीं था। वैणवम, शिवम और समानम थे, और यह अंग्रेजों ने ही 'हिंदू' शब्द गढ़ा था।

Open in App
ठळक मुद्देकमल हासन ने कहा "राज राजा चोलन के काल में 'हिंदू धर्म' का कोई अस्तित्व नहीं थाअभिनेता से राजनेता बने कमल हासन ने कहा- अंग्रेजों ने हिन्दू शब्द गढ़ातमिल फिल्म निर्माता वेत्रिमारन ने चोल राजा को हिन्दू बताने से किया था इनकार

चेन्नई: अभिनेता कमल हासन ने दक्षिण फिल्म के निर्माता के उस बयान का समर्थन किय है जिसमें उन्होंने कहा कि राज राजा चोलन हिंदू नहीं थे। अभिनेता ने कहा, चोल काल में कोई हिंदू धर्म नहीं था। उन्होंने 'हिन्दू' शब्द को अंग्रेजों द्वारा गढ़ा हुआ माना है।

तमिल फिल्म निर्माता वेत्रिमारन ने चोल राजा को हिन्दू बताने से किया था इनकार

दरअसल, इससे पहले एक कार्यक्रम में वेत्रिमारन ने कहा था, 'लगातार हमारे प्रतीक हमसे छीने जा रहे हैं। भगवा वल्लुवर का भगवाकरण करना या राज राजा चोलन को हिंदू राजा कहना लगातार हो रहा है। ” उनके इसी बयान का अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन ने समर्थन किया है। 

हासने ने कहा- चोल काल में 'हिंदू धर्म' का कोई अस्तित्व नहीं था

कमल हासन ने कहा "राज राजा चोल के काल में 'हिंदू धर्म' का कोई अस्तित्व नहीं था। वैणवम, शिवम और समानम थे, और यह अंग्रेजों ने ही 'हिंदू' शब्द गढ़ा था क्योंकि वे नहीं जानते थे कि इसे सामूहिक रूप से कैसे संदर्भित किया जाए। यह उसी तरह है जैसे उन्होंने थुथुकुडी को तूतीकोरिन में बदल दिया।” 

बोले - इतिहास को बढ़ा-चढ़ाकर पेश न करें

उन्होंने यह भी कहा कि इस युग के दौरान कई धर्म थे और 8वीं शताब्दी में आदिशंकर ने 'शन्माधा स्तबनम' की रचना की थी। कमल हासन ने कहा, "इतिहास को बढ़ा-चढ़ाकर पेश न करें और न ही इसमें भाषाई मुद्दों को शामिल करें।"

बता दें कि तमिल फिल्मों के निर्माता वेत्रिमारन की यह टिप्पणी फिल्म निर्माता मणिरत्नम की बहुप्रतीक्षित फिल्म पोन्नियिन सेलवन-1 की रिलीज से कुछ दिन बाद आई थी, जिसके बाद सम्राट की धार्मिक पहचान को लेकर बहस शुरू हो गई।

भाजपा नेता ने वेत्रिमारन के बयान को किया था खारिज

फिल्म निर्माता के इस बयान के बाद भाजपा भी इस मुद्दे पर कूद गई। बीजेपी नेता एच राजा ने वेत्रिमारन के दावे को खारिज कर दिया। भाजपा नेता ने कहा, राजराजा चोलन ने दो चर्चों और मस्जिदों का निर्माण करवाया था। इतना ही नहीं उन्होंने खुद को शिवपाद सेकरन भी कहा था। तो वह हिंदू कैसे नहीं हुए?''

टॅग्स :कमल हासनबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Turns 60: बॉलीवुड के 'भाईजान' के बर्थडे पर रोशन हुआ बांद्रा-वर्ली सी लिंक, कुछ इस अंदाज में एक्टर को दी गई बधाई

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?