लाइव न्यूज़ :

नित्या मेनन का बड़ा खुलासा: साउथ के इस सुपरस्टार ने की थी शादी के लिए मनाने की कोशिश, लेकिन...

By अमित कुमार | Updated: July 7, 2020 11:58 IST

नित्या मेनन साउथ में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं। बॉलीवुड में उन्होंने मिशन मंगल से डेब्यू किया था। जल्द ही वह अभिषेक बच्चन के साथ वेब सीरीज में दिखाई देंगी।

Open in App
ठळक मुद्दे'बैंगलोर डेज', 'ओके कंमानी' और '100 डेज ऑफ लव' जैसी फिल्मों में साथ काम करने वाली सलमान-नित्या की जोड़ी की फैन फॉलोइंग भी अच्छी खासी है। सिनेमा एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में नित्या मेनन ने दुलकर सलमान को लेकर कई सारी बातों का जिक्र किया। अभिषेक बच्चन के साथ वेबसीरीज 'ब्रीद: इनटू द शैडो' में नित्या उनकी वाइफ के किरदार में नजर आने वाली हैं।

अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली साउथ एक्ट्रेस ने एक बड़ा खुलासा किया है। नित्या मेनन ने बताया कि कई साउथ फिल्मों में उनके साथ काम करने वाले एक्टर दुलकर सलमान ने उन्हें शादी के लिए मनाने की काफी कोशिश की थी। 'बैंगलोर डेज', 'ओके कंमानी' और '100 डेज ऑफ लव' जैसी फिल्मों में साथ काम करने वाली इस जोड़ी की फैन फॉलोइंग भी अच्छी खासी है। 

सिनेमा एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में नित्या मेनन ने दुलकर सलमान को लेकर कई सारी बातों का जिक्र किया। ये दोनों ही कलाकार मशहूर डायरेक्टर मणिरत्नम के साथ अपनी आने वाली फिल्म पर काम कर रहे हैं। नित्या मेनन ने कहा कि, 'सलमान एक प्रॉपर फैमिली वाला लड़का है और उसने मुझे बताया कि उसकी शादी कितनी शानदार होगी और मुझे शादी करने के लिए मनाने की भी कोशिश की।' 

इन दिनों मणिरत्नम की फिल्म में काम कर रही हैं नित्या मेनन

नित्या ने आगे कहा, 'फिल्मों में हमारी केमिस्ट्री सिर्फ स्क्रीन में देखने की मिली है। यहां तक ​​कि जब हमने फाइनल आउटपुट देखा तो हम हैरान रह गए।' अपनी आने वाली फिल्म को लेकर नित्या ने कहा कि मणि सर ने मुझसे सबसे अच्छी एक्टिंग कराई है। फिल्म में मेरा किरदार के नाम 'तारा' है जो किस तरह से जीवन को करीब से देखता है। कई सीन्स को फाइनल एडिट तक नहीं बनाया गया, लेकिन वे सभी सीन्स ऐसे थे जिन्होंने मुझे मेरे किरदार के साथ जुड़ने में मदद की।'

जल्द ही ऑनलाइन डेब्यू करने जा रही नित्या

नित्या मेनन जल्दी ही डिजिटल डेब्यू करने भी जा रही हैं। अभिषेक बच्चन के साथ वेबसीरीज 'ब्रीद: इनटू द शैडो' में नित्या उनकी वाइफ के किरदार में नजर आने वाली हैं। हाल ही में इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों की तरफ से अच्छा रिस्पांस मिला है। अपने पहले वेब सीरीज को लेकर नित्या भी काफी एक्साइटेड हैं। नित्या ने इससे पहले मिशन मंगल में काम किया था। 

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीअमेज़न प्राइमवेब सीरीजबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!