लाइव न्यूज़ :

बेटे आकाश के रिसेप्शन में कृष्ण-भजन पर जमकर नाचीं मां नीता अंबानी, सोशल मीडिया पर छाया Video

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 11, 2019 09:47 IST

आकाश अंबानी की शादी श्लोका मेहता के साथ 9 मार्च को हो गई है। अब रविवार को शादी के बाद रिसेप्शन हुआ जिसकी फोटो और वीडियो छाए हुए हैं।

Open in App

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी 9 मार्च को बेहद राजसी तरीके से हुई। हर किसी की निगाह इस विवाह पर रही। उद्योगपतियों और खिलाड़ियो के साथ बॉलीवुड जगत के कई सितारे इस शादी में शामिल हुए। अब रविवार को शादी के बाद रिसेप्शन हुआ जिसकी फोटो और वीडियो छाए हुए हैं।

इस रिसेप्शन का एक खास वीडियो सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है वह है नीता अंबानी के डांस का । इस खास वीडियो मां नीता अंबानी अपने बेटे के रिसेप्शन में मां यशोदा बनकर भगवान कृष्ण के भजन पर एक स्पेशल डांस परफॉर्मेंस करती हुई नजर आ रही हैं।

नीता अंबानी इस वीडियो में श्रीकृष्ण के गाने 'अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम' पर डांस करती हुईं नजर आ रही हैं। ये काफी प्यारा और खूबसूरत नजारा है, जो फैंस की निगाहों में समाने वाला कहा जा सकता है। आकाश-श्लोका के इस पहले रिसेप्शन की थीम वृंदावन में राधा-कृष्ण रासलीला थी। 

 जिस गाने पर नीता खास डांस कर रही हैं वह सिंगर श्रेया घोषाल ने गाया है।  नीता अंबानी का डांस देखकर रिसेप्शन में मौजूद सभी लोग देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं।

शादी में लगा बॉलीवुड सितारों का तांता

सोशल मीडिया पर नजर आ रही तस्वीरों में आकाश की मां नीता, शाहरुख खान, रणबीर कपूर, करण जौहर, टाइगर श्रॉफ, आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, जूही चावला, गौरी खान, जूही चावला, गूगल के सीईओ सुंदर पिचई, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, किआरा अडवानी, जाह्नवी कपूर, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, श्वेता नंदा, एश्वर्या राय, विद्या बालन, सचिन तेंदुलकर, करीना कपूर, करीश्मा कपूर, हरभजन सिंह, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रजनीकांत, युवराज सिंह, जहीर खान जैसी बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की बड़ी हस्तियां, कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला एवं अन्य झूमते नजर आ रहे हैं। शादी में शामिल हुए अन्य मेहमानों में प्रमुख उद्योगपति रतन टाटा एवं एन चंद्रशेखरण, बैंक ऑफ अमेरिका, सैमसंग एवं जे पी मॉर्गन के वैश्विक प्रधान कार्यकारी अधिकारियों के नाम शामिल थे।

टॅग्स :आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAnant Ambani-Radhika Merchant wedding: शाहरुख खान, रणवीर सिंह समेत तमाम मेहमानों को 2 करोड़ की घड़ी अंबानी परिवार ने की भेंट, पीएम मोदी ने भी दिया ये..

कारोबारआकाश अंबानी और श्लोका मेहता फिर बने माता-पिता, मुकेश और नीता अंबानी के घर में 'नन्ही परी', धनराज नथवानी ने यूं दी बधाई, देखें वीडियो

कारोबारटाइम मैगजीन: रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी टाइम 100 नेक्स्ट लिस्ट हुए शामिल, जगह बनाने वाले अकेले भारतीय में नाम शुमार

भारतमुकेश अंबानी ने पोते का नाम रखा  'पृथ्वी आकाश अंबानी'

भारतMukesh Ambani बने दादा, Akash Ambani और Shloka Ambani के घर बेटे का जन्म

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?