लाइव न्यूज़ :

जब प्रियंका चोपड़ा की एक्टिंग देखकर रोने लगे थे निक जोनस, जानिए पूरा मामला

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 9, 2019 16:04 IST

स्काई इज पिंक की शूटिंग के दौरान का एक किस्सा प्रियंका और सोनाली बोस ने हाल ही में शेयर किया है। बताया है कि फिल्म के सेट पर निक जोनस रोने लगे थे। ये किस्सा तेजी से फैंस के बीच छा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका चोपड़ा मे साल 2018 के दिसंबर में शादी की थी।प्रियंका के काम की बात करें तो एक्ट्रेस एक लंबे समय से बॉलीवुड में बड़े पर्दे से दूर हैं।

प्रियंका चोपड़ा मे साल 2018 के दिसंबर में शादी की थी।प्रियंका के काम की बात करें तो एक्ट्रेस एक लंबे समय से बॉलीवुड में बड़े पर्दे से दूर हैं। अब एक्ट्रेस जल्द अपना कमबैक करने को तैयार हैं। वह सोनाली बोस के निर्देशन में बनी फिल्म स्काई  इज पिंक से पर्दे पर नजर आने वाली हैं।

स्काई इज पिंक की शूटिंग के दौरान का एक किस्सा प्रियंका और सोनाली बोस ने हाल ही में शेयर किया है। बताया है कि फिल्म के सेट पर निक जोनस रोने लगे थे। ये किस्सा तेजी से फैंस के बीच छा रहा है।

टोरेंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान प्रियंका ने बताया है कि ये किस्सा शादी के चार दिन पहले का है जब मैं स्काई इज पिंक की शूटिंग कर रही थी। उस वक्त सेट पर निक भी मौजूद थे। सेट पर ही हम शादी की तैयारी कर रहे थे। साथ में फिल्म की को प्रोड्यूसर और सोनाली भी थीं, जो हमारी मदद कर रही थीं। 

ऐसे में सोनाली ने एक किस्से को शेयर करते हुए कहा है कि शूटिंग का आखिरी दिन था। हमने शूटिंग खत्म होने के बाद निक को बुलाया था क्योंकि हमारा प्लान केक काट कर इस दिन को सेलिब्रेट करने का था। लेकिन निक टाइम से थोड़ा पहले आ गए। उस वक्त प्रियंका एक बेहद खास सीन की शूटिंग कर रही थी। निक उनको देखकर भावुक हो गए और उस वक्त वह मेरे पास में खड़े थे मैंने देखा कि वह रो रहे थे।

स्काई इज पिंक की बात करें तो निर्देशन सोनाली बोस ने किया है। ये फिल्म मोटिवेशनल स्पीकर आइशा चौधरी के पैरेंट्स की लव स्टोरी पर आधारित है। इस फिल्म से एक लंबे समय के बाद प्रियंका अपना कमबैक कर रही हैं।11 अक्टूबर, 2019 को फिल्म रिलीज की जाएगी

टॅग्स :निक जोनसप्रियंका चोपड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीOscars 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?, वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, देखिए लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीपति की बाहों में प्रियंका चोपड़ा, शेयर की फैमिली फोटोज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?