लाइव न्यूज़ :

भाजपा प्रत्याशी सन्नी देओल गुरदासपुर से आगे, अभिनेता ने शुरुआती रुझानों पर जताई खुशी

By भाषा | Updated: May 23, 2019 12:20 IST

‘बॉर्डर’ और ‘गदर’ जैसी फिल्मों में देशभक्तिपूर्ण भूमिका निभाने के लिए मशहूर 59 वर्षीय देओल ने कहा कि मतगणना के दौरान आ रहे शुरुआती रुझानों से वह उत्साहित हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव की मतगणना में सनी देओल आगे चल रहे हैंसनी ने कहा है कि मोदीजी जीत रहे हैं। मुझे भरोसा है कि इस निर्वाचन क्षेत्र (गुरदासपुर) के लोग मुझे बहुत प्यार करते हैं

 भाजपा उम्मीदवार एवं बॉलीवुड अभिनेता सन्नी देओल पंजाब में गुरदासपुर लोकसभा सीट से अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस प्रत्याशी सुनील जाखड़ से 47,000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होने से लेकर अब तक देओल ने पंजाब कांग्रेस प्रमुख जाखड़ के खिलाफ बढ़त बना रखी है। ‘बॉर्डर’ और ‘गदर’ जैसी फिल्मों में देशभक्तिपूर्ण भूमिका निभाने के लिए मशहूर 59 वर्षीय देओल ने कहा कि मतगणना के दौरान आ रहे शुरुआती रुझानों से वह उत्साहित हैं।

देओल ने कहा, ‘मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं और बहुत खुश हूं। मोदीजी जीत रहे हैं। मुझे भरोसा है कि इस निर्वाचन क्षेत्र (गुरदासपुर) के लोग मुझे बहुत प्यार करते हैं और मेरी जीत सुनिश्चित करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि जीतने के बाद वह गुरदासपुर के लोगों के लिए काम करेंगे।

गुरदासपुर से मौजूदा सांसद जाखड़ भाजपा सांसद और अभिनेता विनोद खन्ना के निधन के बाद 2017 में हुए उपचुनाव में इस सीट से जीते थे। खन्ना इस सीट से 1998, 1999, 2004 और 2014 में चार बार सांसद रह चुके थे। भाषा गोला शाहिद शाहिद

टॅग्स :लोकसभा चुनावसनी देओल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 की सबसे सफल फिल्म ने दुनिया भर में ₹448.90 करोड़ कमाए, 42 दिन बाद भी थिएटर में, पर 'धुरंधर' नहीं

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्कीसनी देओल की 'बॉर्डर 2' का जलवा बरकरार, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 257 करोड़ की कमाई

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीट्रैक्टर पर सवार होकर बॉर्डर 2 देखने पहुंचे फैन्स, सनी देओल के फैन्स के भरे थिएटर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप