लाइव न्यूज़ :

नेटफ्लिक्स के लिए खुशखबरी, दो दिन के लिए फिर से Netflix हुआ फ्री, ऐसे देखें एक्सक्लूसिव मूवीज, सीरीज

By स्वाति सिंह | Updated: December 9, 2020 15:03 IST

नेटफ्लिक्स स्ट्रीम फेस्ट के तहत फ्री नेटफ्लिक्स के कंटेंट देखने के लिए आपको कार्ड डीटेल्स देने की भी ज़रूरत नहीं होगी। हालाँकि ई-मेल आईडी और फ़ोन नंबर सहित जरूरी जानकारियां दे कर अकाउंट बनाना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देनेटफ्लिक्स ने हाल ही में स्ट्रीम फेस्ट के तहत भारत में दो दिन तक के लिए फ्री दिया है। अब नेटफ्लिक्स दो दिन तक के लिए और बढ़ा दिया है।

नेटफ्लिक्स ने हाल ही में स्ट्रीम फेस्ट के तहत भारत में दो दिन तक के लिए फ्री दिया है। अब नेटफ्लिक्स दो दिन तक के लिए और बढ़ा दिया है। नेटफ्लिक्स स्ट्रीम फेस्ट के तहत अब 9 दिसंबर से 11 दिसंबर 8.59AM तक फ़्री नेटफ्लिक्स ऐक्सेस लोगों को दिया जा रहा है। बता दें कि 5-6 दिसंबर को इससे पहले नेटफ्लिक्स फ्री कर दिया गया था।

इस बार भी नेटफ्लिक्स स्ट्रीम फेस्ट के तहत फ़्री नेटफ्लिक्स देखने का नियम वही रहेगा। इसके लिए आपको नेटफ्लिक्स पर साइन अप करना होगा। अगर आप पहले से ही नेटफ्लिक्स सब्सक्राइबर हैं तो ये आपके लिए नहीं है।

नेटफ्लिक्स सब्सक्राइबर नहीं हैं तो आप इसका फ़ायदा उठा सकते हैं। नेटफ्लिक्स स्ट्रीम फेस्ट के तहत फ्री नेटफ्लिक्स के कंटेंट देखने के लिए आपको कार्ड डीटेल्स देने की भी ज़रूरत नहीं होगी। हालाँकि ई-मेल आईडी और फ़ोन नंबर सहित जरूरी जानकारियां दे कर अकाउंट बनाना होगा।

फ्री में नेटफ्लिक्स देखने के लिए कैसे करें लॉगिन

फ्री में नेटफ्लिक्स देखने के लिए कैसे लॉगिन करना है ये भी हम आपको बता देते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको नेटफ्लिक्स की आधिकारिक वेबसाइट Netflix.com/StreamFest पर लॉगिन करें। नेटफ्लिक्स को मोबाइल ऐप पर भी डाउनलोड किया जा सकता है। अगर ये ऐप पहले से ही आपके मौन में है तो सिर्फ आपको साइन-अप करने की जरूरत है। इसके बाद Netflix.com/StreamFest पर जाकर रिमाइंडर सेट कर दें। ये करने के बाद आप स्मार्टफोन, टीवी, iOS डिवाइस, गेमिंग पर नेटफ्लिक्स को फ्री में यूज कर सकते हैं। 

टॅग्स :नेटफ्लिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर धमाल मचा रही ये Spy Thriller, 2 महीने से टॉप 10 में बरकरार

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्कीइस हफ्ते OTT पर क्या देखें? Aspirants 3, One Piece 2 समेत 7 नई फिल्में और वेब सीरीज

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद वापसी, OTT डेब्यू, ‘अब होगा हिसाब’?, निर्मित कौर अहलूवालिया ने कहा-सेट पर वापस आना

बॉलीवुड चुस्कीGhooskhor Pandat Controversy: मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज विवादों में फंसी, सीएम योगी ने दिए FIR दर्ज करने के निर्देश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?