लाइव न्यूज़ :

सड़कों पर लाठी-काठी परफॉर्म करने वाली 85 साल की बुजुर्ग महिला की नेहा कक्कड़ ने की मदद, दिए इतने लाख रुपये

By अमित कुमार | Updated: December 25, 2020 11:34 IST

सोशल मीडिया पर अपनी करतब से लोगों को हैरान करने वाली 85 साल की एक महिला की मदद के लिए सिंगर नेहा कक्कड़ आगे आईं हैं। नेहा ने एक शो के दौरान महिला की मदद करने की बात कही।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर इन दिनों एक 85वर्षीय महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला सड़क पर लाठी के जरिए अलग-अलग स्टंट दिखाकर लोगों को इंप्रेस कर रही है।हाल ही में यह महिला एक टीवी रियालटी शो में पहुंची थी।

सोशल मीडिया पर एक ऐसी बुजुर्ग महिला का वीडियो वायरल हो रहा है जो अपना पेट पालने के लिए सड़क पर लोगों को करतब कर के दिखा रही है। महिला बैंबू स्टिक के जरिए ऐसे-ऐसे स्टंट कर रही है कि इसे देखकर हर कोई हैरान है। पैसों के लिए इस उम्र में महिला को यह सब करता देख कई लोगों को यह वीडियो इमोशनल कर रही है। वहीं कुछ लोग महिला की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं। 

सिंगर नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर इस महिला की तारीफ की है। इसके साथ ही वह इनकी मदद करने के लिए अपना हाथ भी आगे बढ़ाया है। हाल ही में शांताबाई एक टीवी रियलिटी शो में पहुंची थी. शो में शांताबाई ने बताया कि उम्र के इस पड़ाव पर अब वह इस काम को पहले की तरह नहीं कर पा रही है। शो की जज नेहा कक्कड़ शांताबाई की ये बातें सुनकर काफी इमोशनल हो गईं और उन्होंने तुरंत शांताबाई को एक लाख रुपए देने की घोषणा की। 

इससे पहले एक्टर रितेश देशमुख ने भी इस महिला की सहायता करने की बात कही थी। कोरोना वायरस की वजह से कई लोग शहरों को छोड़कर अपने गांवों की ओर चले गए। इसके बावजूद कुछ लोग ऐसे हैं जो इस हालात में भी दो रोटी के लिए सड़कों पर संघर्ष करते नजर आ जाते हैं। सोशल मीडिया पर 85 साल की बुजुर्ग महिला का वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहे हैं। फैंस इसे बार-बार देख रहे हैं और साथ ही इस पर अपनी बात भी रख रहे हैं।

टॅग्स :नेहा कक्कड़वायरल वीडियोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?