लाइव न्यूज़ :

रोमांटिक फोटो शेयर करके नेहा ने पति अंगद को दी शादी की सालगिराह की शुभकामनाएं, साथ ही 5 बॉयफ्रेंड की 1 फोटो की शेयर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 11, 2020 11:10 IST

अपने बेबाक अंदाज के लिए हमेश सुर्खियों में रहने वाली नेहा धूपिया (Neha Dhupia) ने पति अंगद बेदी (Angad Bedi) को अपने ही अंदाज में शादी की दूसरी एनिवर्सरी विश की है

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया अपने लुक के चलते अक्सर सुर्खियों में रहती हैनेहा एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो वेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जानी जाती हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया अपने लुक के चलते अक्सर सुर्खियों में रहती है। नेहा एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो वेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जानी जाती हैं।बॉलीवुड (Bollywood) के क्यूट कपल्स में से एक नेहा धूपिया (Neha Dhupia) और अंगद बेदी (Angad Bedi) ने 10 मई को अपनी शादी की दूसरी एनिवर्सरी (Wedding Anniversary) मना। 

अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाने वाली  नेहा ने पति अंगद को अपने ही अंदाज में शादी की दूसरी एनिवर्सरी विश की है।  इस दौरान उन्होंने अपने एक विवादित बयान को फिर से दोहराया है।

नेहा धूपिया (Neha Dhupia) ने अंगद बेदी (Angad Bedi) और अपनी कुछ तस्वीरों के साथ ट्वीट किया- 'हैप्पी एनिवर्सरी माई लव, इस साथ के ये दो साल.. अंगद मेरी जिंदगी का प्यार है. एक सपोर्ट सिस्टम है। एक बेहद अच्छे पिता हैं। मेरे बेस्ट फ्रेंड हैं और बहुत ही परेशान करने वाला रूम मेट भी। ये कुछ ऐसा है कि मुझे एक ही शख्स में पांच बॉयफ्रेंड मिल गए हैं, ये मेरी च्वाइस है। पत्नी नेहा की इस प्यारे से मैसेज पर अंगद ने रिप्लाई किया है। एक्टर ने लिखा- नेहा, तुम्हें हमेशा प्यार, हैप्पी एनिवर्सरी gallan khat teh kaloollan jaada.इसके साथ ही अंगद ने पोस्ट पर कहा कि उन्हें इंडस्ट्री के दोस्तों और सहयोगियों से बहुत शुभकामनाएं मिली, जिसके लिए सभी का शुक्रिया।

नेहा की ये फोटो और अंदाज एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छा गया है। लोगों को उनका ये अंदाज पसंद भी आ रहा है। लोग उनके पोस्ट पर तरह तरह से कमेंट कर रहे हैं।

क्या कहा था नेहा ने 

 नेहा इन दिनों एमटीवी रोडीज में नजर आ रही हैं। नेहा धूपिया यहां अक्सर कंटेस्टेंट्स को सलाह देती नजर आती हैं, तो कभी कंटेस्टेंट पर वह नाराज होती भी नजर आती हैं।

नेहा का एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें वह एक कंटेस्टेंट पर नाराज होती नजर आ रही हैं। हाल ही में नेहा का ऐसा बर्ताव देखकर फैंस भी उनसे काफी नाराज हो गए हैं।  नेहा के इस बर्ताव की फैंस सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना कर रहे हैं। दरअसल कंटेस्टेंट ने अपनी गर्लफ्रेंड से जुड़ा एक किस्सा सुनाया था जिस पर वह भड़क गई थीं।

 कंटेस्टेंट ने बताया था कि उसकी गर्लफ्रेंड का उसके अलावा पांच लोगों से अफेयर था।  कंटेस्टेंट ने बताया कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को बुलाया और उसके सभी पांच बॉयफ्रेंड को भी वहीं बुलाया। उन सबके सामने उसने अपनी गर्लफ्रेंड के जोरदारा तमाचा मारा। ये सुनकर नेहा भड़क जाती हैं।

नेहा ने कहा कि ये जो तू बोल रहा है न कि तूने अपनी गर्लफ्रेंड को थप्पड़ा मारा। सुन मेरी बात ये उसकी पसंद है, परेशानी तुम्हारे साथ है। तुम्हें ये किसने अधिकार दिया कि तुम एक लड़की को थप्पड़ मारो। 

टॅग्स :नेहा धूपियाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!