लाइव न्यूज़ :

नीतू कपूर को फिर आई पति ऋषि कपूर की याद, सोशल मीडिया पर शेयर किया बेहद इमोशनल पोस्ट

By अमित कुमार | Updated: August 31, 2020 18:52 IST

ऋषि कपूर की मौत से सबसे गहरा झटका उनकी पत्नी और एक्ट्रेस नीतू कपूर को ही लगा है। नीतू ने ऋषि कपूर के साथ फिल्म 'खेल-खेल में','रफू चक्कर','कभी कभी', 'अमर अकबर अन्थोनी' जैसी 12 सफल फिल्मों में काम किया था।

Open in App
ठळक मुद्देनीतू कपूर ने दिवंगत अभिनेता और पति ऋषि कपूर को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर भावुक कर देने वाली बात लिखी है। नीतू की इस तस्वीर पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।नीतू के अलावा रिद्धिमा भी सोशल मीडिया पर अक्सर पापा ऋषि कपूर को याद करती रहती हैं।

एक्ट्रेस नीतू कपूर इतने महीने बाद भी अपने पति ऋषि कपूर की मौत को भुला नहीं पा रही हैं। वह अक्सर एक्टर को याद करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली नीतू अपनी भावनाएं इंस्टाग्राम पर लिखती रहती हैं। हाल ही में नीतू कपूर ने एक और तस्वीर शेयर करते हुए बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। नीतू कपूर ने दिवंगत अभिनेता और पति ऋषि कपूर को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर भावुक कर देने वाली बात लिखी है।

नीतू ने ऋषि कपूर को याद करते हुए तस्वीर के कैप्शन में लिखा- 'आप का एक हिस्सा उस व्यक्ति के साथ जाता है, जो चला गया है और एक हिस्सा आपके साथ रहता है।' नीतू कपूर इस तस्वीर में बेटी रिद्धिमा और नातिन समारा के साथ नजर आ रही हैं। नीतू की इस तस्वीर पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। नीतू के अलावा रिद्धिमा भी सोशल मीडिया पर अक्सर पापा ऋषि कपूर को याद करती रहती हैं। 

फिल्मों में वापसी करेंगी नीतू कपूर 

नीतू सिंह कपूर ने फिल्म के सेट पर लौटने का फैसला किया है। खबर है कि उन्होंने वरुण धवन, कियारा आडवाणी और अनिल कपूर की अपकमिंग रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म साइन कर ली है। खबरों के मुताबिक, नीतू इस फिल्म में अनिल कपूर की पत्नी और वरुण धवन की मां का रोल निभाएंगी। ऋषि की वजह से नीतू लंबे समय तक पर्दे से दूर रही थीं। 

आखिरी बार 'बेशरम' में नजर आई थीं नीतू कपूर

'गुड न्यूज' के डायरेक्टर राज मेहता इसका निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन इसकी शूटिंग अक्तूबर-नवंबर में शुरू करने की तैयारी हो रही है। नीतू कपूर इससे पहले 2013 में रिलीज 'बेशरम' में नजर आई थीं, जिसमें उनके पति ऋषि कपूर और बेटे रणबीर कपूर भी थे। नीतू ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत मात्र 8 साल की उम्र में फिल्म 'सूरज' से की, जिसमें राजेंद्र कुमार और वैजन्तीमाला मुख्य भूमिका में थे। 

टॅग्स :नीतू सिंहऋषि कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !