लाइव न्यूज़ :

तलाक पर बोलीं नीना गुप्ता- महिलाएं अब आर्थिक रूप से स्वतंत्र हैं, पहले चुपचाप सहती थीं

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 30, 2022 15:53 IST

नीना गुप्ता का कहना है कि आजकल तलाक इसलिए हो रहे हैं क्योंकि युवा लड़कियां आर्थिक रूप से स्वतंत्र हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमसाबा ने 2015 में बिजनेसमैन मधु मंटेना से शादी की थी लेकिन चार साल बाद अलग हो गईं।वह वर्तमान में अभिनेता सत्यदीप मिश्रा को डेट कर रही हैं।नीना गुप्ता ने कहा कि मैं सिर्फ एक मां बन रही थी, किसी भी अन्य सामान्य मां की तरह।

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्रीनीना गुप्ता किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्हें अक्सर ही अपने बेटी और मशहूर फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता के बारे में बात करते हुए देखा जाता है। इस बार अभिनेत्री ने बताया कि कैसे मसाबा गुप्ता की शादी करना उनकी मातृ प्रवृत्ति में से एक था। इस साल की शुरुआत में मसाबा ने कहा था कि नीना उनकी शादी कराने के लिए पूरी तरह से सिमा तपारिया मोड में थीं।

अपने एक इंटरव्यू के दौरान नीना गुप्ता ने ये भी बताया कि आजकल तलाक इसलिए हो रहे हैं क्योंकि युवा लड़कियां आर्थिक रूप से स्वतंत्र हैं। मसाबा ने 2015 में बिजनेसमैन मधु मंटेना से शादी की थी लेकिन चार साल बाद अलग हो गईं। वह वर्तमान में अभिनेता सत्यदीप मिश्रा को डेट कर रही हैं। वहीं, इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए नीना गुप्ता ने कहा कि मैं सिर्फ एक मां बन रही थी, किसी भी अन्य सामान्य मां की तरह।

फोटो एलबम को लेकर नीना गुप्ता ने कही ये बात

उन्होंने आगे कहा, "इसलिए जब आप अपने दोस्तों से मिलने जाते हैं, तो वे अक्सर आपके बच्चे की फोटो एलबम खोलते हैं या उन्हें कोई कविता या कुछ हरकतें सुनाने के लिए कहते हैं। उन्हें इस बात का एहसास नहीं है कि मेहमान दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। जब मसाबा बच्ची थी तो मैंने फैसला किया कि मैं कभी भी ऐसा कुछ नहीं करूंगी। लेकिन तथ्य यह है कि मैंने यह सब किया। मैं उसे सबके सामने दिखाउंगी।" 

नीना गुप्ता ने कहा, "मांएं ऐसी ही होती हैं, और उनकी शादी करवाना मेरी मातृ प्रवृत्ति में से एक था।" शादियों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "आसपास के सभी लोग कहते हैं कि यह आज के समय में बकवास है लेकिन मुझे लगता है कि यह अभी भी महत्वपूर्ण है। साथ ही, मुझे नहीं लगता कि कोई वैकल्पिक संस्थान है। आज, युवा लड़कियां आर्थिक रूप से स्वतंत्र हैं और इस प्रकार वह किसी पुरुष से कुछ नहीं लेती हैं।" 

25-26 साल की उम्र में बेटी की शादी करना चाहती थीं नीना

अपनी बात को जारी रखते हुए अभिनेत्री ने कहा, "इस वजह से तलाक हो रहे हैं। पहले उनके पास चुपचाप सहने के अलावा कोई चारा नहीं था। लेकिन मेरा यह भी मानना ​​है कि शादी कई मायनों में एक अच्छी संस्था है। तो मैं वास्तव में उलझन में हूं।" बता दें कि इस साल की शुरुआत में इंडियन एक्सप्रेस के साथ एक इंटरव्यू में मसाबा गुप्ता ने मां नीना के बारे में बात की थी कि वह 25-26 साल की उम्र में उनकी शादी करना चाहती हैं।

टॅग्स :नीना गुप्ताबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल