लाइव न्यूज़ :

VIDEO: ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुईं नीना गुप्‍ता, कहा- दुख के दिन अब बीतते नहीं

By अमित कुमार | Updated: May 1, 2020 21:43 IST

नीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नीना गुप्‍ता अक्सर अपनी तस्वीरे और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में लॉकडाउन की वजह से नीना भी क्‍वारंटीन टाइम घर में ही बिता रही हैं। नीना गुप्‍ता की वेब सीरीज 'पंचायत' की इन दिनों जमकर तारीफ हो रही है।

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस नीना गुप्‍ता ने बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर फैंस से अपनी दिल की बात कही। देश में लॉकडाउन की वजह से नीना भी क्‍वारंटीन टाइम घर में ही बिता रही हैं। नीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नीना गुप्‍ता अक्सर अपनी तस्वीरे और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। नीना गुप्‍ता की वेब सीरीज 'पंचायत' की इन दिनों जमकर तारीफ हो रही है।

ऋषि कपूर को याद कर नीना गुप्ता ने कहा, 'कल बहुत सारे मीडिया लोगों का मुझे फोन आया मगर मैंने उठाया नहीं, मेरा बहुत मन खराब था। ऋषि जी डेथ की खबर सुनकर सब मुझसे उनके बारे में पूछना चाह रहे थे। मैंने आखिरी बार 'मुल्क' फिल्म उनके साथ की थी। मन अच्छा नहीं था किसी से बात करने का मन नहीं था। मैं क्या कहूं 'मुल्क' में मैंने उनकी वाइफ का रोल प्ले किया था। 

अपनी बात को आगे जारी रखते हुए नीना ने कहा, ''मुल्क'  के सेट पर जब भी हम होते थे तो वह बहुत ही हंसी-मजाक करते थे। लोगों का मनोरंजन करते थे। मुझे याद है हम लखनऊ में शूटिंग कर रहे थे, उस समय बहुत गर्मी थी। ऋषि जी को दाढ़ी और बोल्ड पेच लगाने में काफी समय लगता था। उन्होंने मुझसे कहा कि गर्मी के कारण उनके सिर में प्रॉब्लम होती थी, लेकिन वह बिना किसी शिकायत के रोज शूटिंग करते थे।'

उन्होंने कहा, 'वह अपनी तकलीफ जाहिर नहीं होने देते और हमेशा खुश रहते थे। मुझसे हमेशा पूछते रहते कि क्या कर रही हो। बहुत तकलीफ होती है यह जानकर कि अब वह हमारे बीच नहीं रहे। हम क्या कर सकते हैं। वी मिस यू ऋषि जी।'

टॅग्स :ऋषि कपूरनीना गुप्ताबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!