लाइव न्यूज़ :

ड्रग्स मामले में अनन्या पांडे के घर छापेमारी; NCB ने अभिनेत्री को जारी किया समन, शाहरुख के आवास 'मन्नत' भी पहुंची ड्रग रोधी एजेंसी

By अनिल शर्मा | Updated: October 21, 2021 13:47 IST

कल ही कोर्ट के सामने एनसीबी ने आर्यन की एक बॉलीवुड अभिनेत्री से किए चैट को पेश किया था। इसके एक दिन बाद ही एनसीबी अभिनेत्रीअनन्या पांडे के आवास पर पहुंचती है।

Open in App
ठळक मुद्दे कल ही कोर्ट के सामने एनसीबी ने आर्यन की एक बॉलीवुड अभिनेत्री से किए चैट को पेश किया थाइसके एक दिन बाद ही एनसीबी अभिनेत्री अनन्या पांडे के आवास पर पहुंचती है शाहरुख खान आज ही बेटे आर्यन खान से मिलने आर्थर रोड जेल पहुंचे थे

मुंबईः आर्यन खान के ड्रग्स मामले को लेकर एनसीबी ने बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे के खिलाफ समन जारी किया है। साथ ही अभिनेत्री के आवास पर जांच-पड़ताल भी की। वहीं बेटे आर्यन से जेल में मुलाकात के बाद शाहरुख खान के आवास मन्नत पर भी एनसीबी की टीम पहुंची थी। हालांकि कुछ ही देर में एनसीबी की टीम मन्नत से रवाना हो गई। आर्यन क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में पिछले 18 दिनों से मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद हैं।

 इससे पहले आज शाहरुख खान ने बेटे आर्यन से आर्थर रोड जेल में मुलाकात की। आर्यन की जमानत याचिका बुधवार मुंबई की एक विशेष अदालत ने खारिज कर दिया था। इसके बाद आर्यन ने हाईकोर्ट का रुख किया है। जिसपर 26 अक्टूबर को सुनवाई होगी।

गौरतलब है कि कल ही कोर्ट के सामने एनसीबी ने आर्यन की एक बॉलीवुड अभिनेत्री से किए चैट को पेश किया था। इसके एक दिन बाद ही एनसीबी अभिनेत्री अनन्या पांडे के आवास पर पहुंचती है। ड्रग रोधी एजेंसी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अभिनेत्री अनन्या पांडे को आज पूछताछ के लिए समन जारी किया है।

बता दें शाहरुख खान आज ही बेटे आर्यन खान से मिलने आर्थर रोड जेल पहुंचे थे। बेटे आर्यन से वह लगभग 15 मिनट मुलाकात की। उधर बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे के घर भी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम जांचपड़ताल करने पहुंची है। ANI के मुताबिक, ड्रग रोधी एजेंसी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अभिनेत्री अनन्या पांडे को आज पूछताछ के लिए समन जारी किया है। 

टॅग्स :अनन्या पाण्डेयआर्यन खानशाहरुख़ खानNCB Mumbai
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीTu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri box office: तीन दिन में 21.24 करोड़ रुपये कमाई, अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन मचा रहे धमाल

बॉलीवुड चुस्कीजज्बातों की गहराई और नए दौर की प्रेम कहानी का सुंदर ताना-बाना है ‘तू मेरी मैं तेरा...’

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस