लाइव न्यूज़ :

NCB ने सुशांत सिंह राजपूत के करीबी दोस्त व व्यवसायी कुणाल जानी को किया गिरफ्तार, अभिनेता के मौत के बाद से था फरार

By अनिल शर्मा | Updated: September 30, 2021 12:51 IST

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई के खार इलाके से होटल व्यवसायी कुणाल जानी (फाइल तस्वीर में) को गिरफ्तार किया।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित ड्रग्स के मामले में एनसीबी को बड़ी कामयाबी मिली हैमामले में सुशांत सिंह के व्यवसायी दोस्त कुणाल जानी को गिरफ्तार कर लिया है

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित ड्रग्स के मामले में एनसीबी को बड़ी कामयाबी मिली है। सुशांत सिंह राजपूत के मौत के बाद से फरार चल रहे अभिनेता के दोस्त व व्यवसायी कुणाल जानी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई के खार इलाके से होटल व्यवसायी कुणाल जानी (फाइल तस्वीर में) को गिरफ्तार किया। समाचार एजेंसी के ट्वीट में लिखा है कि कुणाल सुशांत सिंह राजपूत का करीबी दोस्त था और फरार चल रहा था। 

गौरतलब है कि सुशांत सिंह की मौत के बाद एनसीबी ने मामले की जांच ड्रग्स एंगल से भी कर रही थी। इस बाबत कई बॉलीवुड सितारों से भी एनसीबी ने पूछताछ की थी।  इसमें दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकूलप्रीत सिंह जैसी कई अभिनेत्रियों का नाम सामने आया था। सुशांत की मौत के बाद दिवंगत अभिनेता के पिता केके सिंह ने आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी।

मालूम हो कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे। मामले की शुरुआती जांच मुंबई पुलिस की थी जिसपर कई सवाल उठे थे। इसके बाद पटना पुलिस ने भी मामले की जांच की। वहीं अभिनेता के प्रशंसक सहित कई राजनीतिक शख्शियतें सीबीआई को जांच सौंपने की आवाज उठाई जिसके बाद सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई को सौंप दी गई।

 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतहिन्दी सिनेमा समाचारNCB Mumbai
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!