लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान की नई फिल्म में साथ दिखेंगी नयनतारा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

By वैशाली कुमारी | Updated: September 5, 2021 13:09 IST

रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्देशक ने फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा को कास्ट किया है। शाहरुख और नयनतारा की कथित तौर पर पुणे में एक मेट्रो हाईजैक सीन की शूटिंग की कुछ झलकियां फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे शाहरुख खान आखिरी बार 2018 में आनंद एल राय की ज़ीरो के दिखाई दिए थें शाहरुख अपनी अगली फिल्म पठान में भी दिखाई देंगेइस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे

सुपरस्टार शाहरुख़ खान ने निर्देशक एटली के साथ अपनी आगामी अखिल भारतीय फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। अभिनेता के फैन्स उन्हें स्क्रीन मे देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

भले ही फिल्म का कोई आधिकारिक नाम नहीं तय है लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्देशक ने फिल्म में शाहरुख के साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा को कास्ट किया है। वहीं इस फिल्म में सुनील ग्रोवर, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि और राणा दग्गुबाती भी नजर आएंगे। शाहरुख और नयनतारा की कथित तौर पर पुणे में एक मेट्रो हाईजैक सीन की शूटिंग की कुछ झलकियां फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

शाहरुख के प्रशंसकों ने अपने पसंदीदा स्टार को वापस एक्शन में देखने के लिए पहले से ही काफी इंतजार किया है और अब ऐसा लगता है कि इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। वहीं खबरों कि मानें तो शाहरुख कि पुणे में एटली की अगली फिल्म की शूटिंग करने की उम्मीद है, जिसके बाद टीम मुंबई और अन्य स्थानों पर शूट के लिए जाएगी। बतादें कि सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा  साझा किए जा रहे पोस्ट में, शाहरुख को नयनतारा के साथ बेहद फिट और स्टाइलिश देखा जा रहा है। 

शाहरुख खान आखिरी बार 2018 में आनंद एल राय की जीरो के दिखाई दिए थें। शाहरुख अपनी अगली फिल्म पठान में भी दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। 

टॅग्स :शाहरुख़ खानबॉलीवुड गॉसिपदीपिका पादुकोणवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?