लाइव न्यूज़ :

नवाजुद्दीन सिद्दीकी से तलाक लेना चाहती हैं वाइफ आलिया सिद्दीकी, नोटिस भेज लगाए कई गंभीर आरोप

By अमित कुमार | Updated: May 18, 2020 18:32 IST

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर उनकी वाइफ ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए तलाक की मांग की है। हालांकि, इस मामले पर अभी तक नवाज की ओर से किसी तरह का बयान सामने नहीं आया है।

Open in App
ठळक मुद्देनवाज के साथ उनकी वाइफ का रिश्ता पिछले कुछ समय से बेहतर नहीं था। एक टीवी चैनल से बात करते हुए आलिया ने इस बात को कंफर्म किया है।

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पिछले कुछ समय से दोनों के बीच अनबन की खबरें आती रही हैं। अब खबर है कि आलिया ने लॉकडाउन के बीच ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी को तलाक के लिए नोटिस भिजवाया है। एक टीवी चैनल से बात करते हुए आलिया ने इस बात को कंफर्म किया है। 

आलिया के वकील अभय सहाय ने भी इस मामले को लेकर अपनी बात रखी है। वकील के मुताबिक उनकी क्लाइंट आलिया एक लीगल नोटिस नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को भेजा है, जिसमें तलाक और मेंटेनेंस की मांग की है। हालांकि, नोटिस में किस आधार पर तलाक की मांग रखी गई है इस बात का खुलासा अभी वकील ने नहीं किया। आलिया ने 13 मई को यह नोटिस भेजा था। 

इस नोटिस को लेकर अभी तक नवाजुद्दीन सिद्दीकी की तरफ से किसी तरह का कोई बयान सामने नहीं आया है। नवाज के साथ उनकी वाइफ का रिश्ता पिछले कुछ समय से बेहतर नहीं था। वह काफी समय से अलग-अलग ही रह रहे हैं। ऐसे में अब नौबत तलाक तक पहुंच गई है और यह बात सबके सामने आ गई है। आलिया ने उनपर जो आरोप लगाए हैं वो बेहद गंभीर हैं। 

फिलहाल नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई से मुजफ्फरनगर पहुंच चुके हैं। मुंबई से मुजफ्फरनगर पहुंचते ही वह पूरे परिवार के साथ क्वारंटाइन हो गए हैं। नवाज लॉकडाउन के दौरान मुंबई से रवाना होकर अपने पुश्तैनी घर मुजफ्फरनगर पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि वो 11 मई को अपनी मां, भाई और भाभी के साथ मुंबई से आए हैं। 

टॅग्स :नवाजुद्दीन सिद्दीकीबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!