लाइव न्यूज़ :

भतीजी के यौन उत्पीड़न के आरोपों पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने तोड़ी चुप्पी, कहा-आपकी चिंता के लिए शुक्रिया लेकिन...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 5, 2020 11:33 IST

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भतीजी ने अपने साथ हुई इस पीड़ा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 'मैंने अपने अंकल के खिलाफ यौन उत्‍पीड़न की शिकायत की है।

Open in App
ठळक मुद्देअब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई पर उनकी भतीजी ने यौन उत्‍पीड़न का आरोप लगाया है भतीजी ने दिल्‍ली के जामिया पुलिस स्‍टेशन में इस बात की शिकायत दर्ज कराई है

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के परिवार से इन दिनों एक के बाद एक बुरी खबर आ रही है। पहले नवाज की पत्नी ने उनसे तलाक की मांग की। अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई पर उनकी भतीजी ने यौन उत्‍पीड़न का आरोप लगाया है। भतीजी ने दिल्‍ली के जामिया पुलिस स्‍टेशन में इस बात की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अब मामले की जांच शुरू कर दी है।  

नवाज से जब इस मामले में बात करने की कोशिश की गई तो एक्टर ने कुछ भी बात करने से मना कर दिया है। हिन्दुस्तान टाइम्स ने जब नावाज़ से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने  कहा, 'आपकी चिंता के लिए धन्यवाद, लेकिन इस पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगा'। भतीजी ने चाचा के अलावा नवाज़ पर भी आरोप लगाए हैं कि जब उन्होंने इन सबके बारे में बड़े पापा यानी नवाज़ को बताया तो उन्होंने उसका सपोर्ट नहीं किया उल्टा ये दिया कि वो गलत समझ रही होगी,चाचा ऐसा नहीं कर सकते।

नवाज की भतीजी का खुलासा

ईटाइम्‍स से बातचीत के दौरान नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भतीजी ने अपने साथ हुई इस पीड़ा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 'मैंने अपने अंकल के खिलाफ यौन उत्‍पीड़न की शिकायत की है। मैं उस दौरान काफी छोटी थी, मेरी उम्र उस समय 9 साल की थी। तब मैं बेड और गुड टच में फर्क नहीं समझ पाती थी। लेकिन जब मैं बड़ी हुई तो मुझे अपने साथ हुए इस यौन उत्‍पीड़न का एहसास हुआ।'

अपनी बात को आगे जारी रखते हुए उन्होंने आगे कहा कि अब मेरी शादी हो चुकी है। शादी के बाद अब मेरे ससुरालवालों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने मेरे सास-ससुर पर गलत केस किए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी से उन्‍हें कभी सपॉर्ट नहीं मिला। उन्होंने नवाज को अपने साथ हुई सभी बातों के बारे में बताया लेकिन उन्हें उससे किसी तरह की मदद नहीं मिली। 

बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी पर्सनल लाइफ के कारण इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। नवाज की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाते हुए उनसे तलाक की मांग की है। 

 

 

टॅग्स :नवाज़ुद्दीन सिद्दिकीबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!